Kark Rashifal: कर्क राशि वालों आज संभलकर! लव लाइफ से लेकर करियर तक रहेंगी उलझने, जरूर अपनाएं ये उपाय – Uttarakhand News
Today Cancer Horoscope 5 January (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 5 जनवरी, 2026, सोमवार का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव और आत्ममंथन से जुड़ा रहेगा. माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि का प्रभाव आपके मन और निर्णयों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. छोटी-छोटी बातों पर मन विचलित हो सकता है, लेकिन परिस्थितियों को गहराई से समझने की क्षमता भी आज बनी रहेगी. पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ने का आज बेहतर समय है.
नैनीताल निवासी पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि चंद्रमा आपकी राशि का स्वामी होने के कारण आज व्यवहार में संवेदनशीलता बढ़ी रहेगी, जिसका असर रिश्तों और कार्यक्षेत्र दोनों पर पड़ सकता है. यदि भावनाओं पर नियंत्रण रखकर सोच-समझकर फैसले लिए जाएं, तो यही संवेदनशीलता आपकी सबसे बड़ी ताकत भी साबित हो सकती है. धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ दिन बिताने से मानसिक शांति बनी रहेगी और परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी.
कर्क राशिफल: लव लाइफ में आएगा उतार चढ़ाव
कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मिला-जुला रहेगा. पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए संवाद में संयम रखें. अविवाहित जातकों के लिए किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है. जो आगे चलकर रिश्ते का रूप ले सकता है. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. रिश्तों में विश्वास बनाए रखने के लिए धैर्य जरूरी है. आज अपने पार्टनर को टाइम दें और कही घूमने जाने की योजना बन सकती है.
कर्क राशिफल: व्यवसाय में बरतें सावधानी
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज ऑफिस में कार्यभार थोड़ा अधिक रह सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा. किसी पुराने प्रोजेक्ट से जुड़ी जिम्मेदारी फिर से मिल सकती है. व्यवसाय से जुड़े लोग आज निवेश या विस्तार को लेकर असमंजस में रह सकते हैं. जल्दबाजी से बचें और अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें. व्यवसाय में सावधानी बरतनी होगी.
कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए तनावभरा दिन
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा. किसी विशेष कार्य या पारिवारिक मुद्दे को लेकर मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. स्वयं के लिए समय निकालना और सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी है. योग या ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी.
कर्क राशिफल: छात्रों का भटकेगा मन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन एकाग्रता की परीक्षा ले सकता है. पढ़ाई के दौरान मन भटक सकता है, लेकिन निरंतर प्रयास से कार्य सिद्ध हो सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को धैर्य रखना होगा. टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें और मोबाइल या सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें. आज कठिन विषय को समझने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, हालांकि दोपहर के बाद स्थितियां आपकी पक्ष में नज़र आएंगी.
कर्क राशिफल: दिशा शूल आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
आज का उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज सोमवार का दिन है, आज भगवान शिव या चंद्र देव को दूध अर्पित करें, और ॐ सोमाय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें. साथ ही किसी शिवालय में जाकर 21 बेलपत्रों में ॐ नमः शिवाय लिखकर भोलेनाथ को अर्पित करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी और जीवन में सकारात्मकता आएगी.