5 bad food combination with mutton must avoid: मटन खाने के तुरंत बाद ये 5 चीजें कभी न खाएं, शरीर में बनेगा जहर
Last Updated:
bad food combination with mutton: नॉनवेज में काफी लोगों को मटन खाना पसंद होता है. लोग छुट्टियों के दिन आराम से अपना फेवरेट मटन बनाकर खाते हैं. लेकिन, मटन खाने के साथ या तुरंत खाते ही कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए, वरना पेट में जाकर ये जहर बन सकता है. शरीर के लिए टॉक्सिक साबित हो सकता है. ऐसे में जानें यहां कि मटन खाने के बाद आप क्या-क्या न खाएं और मटन खाने का सही समय क्या है?

छुट्टी का दिन मांसाहारी लोगों के लिए खास होता है, इसलिए रविवार को ज्यादातर घरों में मछली, मटन या चिकन जरूर बनता है. अगर प्लेट में नॉनवेज करी और साथ में गरमा गरम रोटी और चावल तो खाने का मजा ही आ जाता है. हालांकि, आपको मटन अधिक खाना पसंद है तो कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखें. मटन को कुछ चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए. जानें किन चीजों के साथ और क्यों मटन खाने से बचना चाहिए.

अधिकतर लोग वीक ऑफ में आराम से समय लेकर अपना मनपसंदीदा नॉनवेज आइटम बनाते हैं. कई घरों में रविवार की शुरुआत मटन या चिकन की रेसिपी तय करने से होती है. कुछ लोगों को चिकन, किसी को मछली तो किसी को मटन खाना पसंद होता है. बात करें मटन की तो ये पचाने में भारी और गर्म तासीर का होता है. कई बार मटन खाने के बाद सुस्ती या अपच की समस्या हो जाती है. इसका मुख्य कारण है कि मटन खाने के बाद हम कुछ गलत चीजें खाते हैं.

आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मटन खाने के बाद कुछ खास चीजें खाना शरीर के लिए ‘जहरीला’ हो सकता है. चलिए जानते हैं, सेहत का ध्यान रखने के लिए कौन सी चीजें मटन खाते ही नहीं खानी चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दूध और दूध से बनी चीजें मटन या चिकन खाने के तुरंत बाद न खाएं. इसमें लस्सी, आइसक्रीम खाना सबसे बड़ी गलती है. इससे त्वचा की परेशानी और पाचन की गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं. सिर्फ दूध ही नहीं, दही या छाछ पीना भी अवॉयड करना चाहिए. अगर आपको पाचन ठीक करने के लिए कुछ चाहिए, तो मिर्च डालकर बना हुआ गरम रसम पीना सबसे अच्छा है.

मटन खाने से शरीर में नेचुरल गर्मी बढ़ती है. ऐसे में यदि आपको मटन खाने के बाद तीखा लगता है तो तुरंत शहद न खाएं, क्योंकि शहद भी गर्म तासीर का होता है. इसके बदले आप कोई मिठाई, चीनी खा लें थोड़ी सी. अगर आप मटन और शहद साथ में खाते हैं, तो शरीर में गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है.

बहुत से लोग तो ऐसे होते हैं, जो भोजन करते ही चाय पीते हैं. लेकिन, आपने मटन खाया है तो कभी भी चाय पीने की गलती न करें. मटन खाने के बाद चाय पीना मतलब सीने में जलन और अपच को बुलावा देना है. मटन और चाय एक ‘खतरनाक कॉम्बिनेशन’ माना जाता है.

केला और जल्दी पचने वाली चीजें मटन को पचने में बहुत समय लगता है. ऐसे में अगर आप केला जैसी जल्दी पचने वाली चीजें खाते हैं तो पेट में गैस या पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है. खाने के बाद तुरंत मीठा या बहुत तीखा भी न खाएं, क्योंकि इससे आपको बहुत ज्यादा सुस्ती आ सकती है.

रात में मटन खाने से बचें. मटन पचाने के लिए शरीर को ज्यादा एनर्जी चाहिए होती है, इसलिए इसे हमेशा दोपहर में खाना बेहतर है. अगर आप रात में मटन खाने वाले हैं, तो सोने से कम से कम 3-4 घंटे पहले खाना खा लें और थोड़ा टहलना जरूर करें.

मटन खाने के बाद खूब पानी पिएं. अगर पेट भारी लग रहा है, तो शाम को गुनगुने पानी में मेथी दाना या अदरक की चाय लेना फायदेमंद रहेगा. सबसे जरूरी बात, पेट पूरी तरह भरने तक मटन मत खाओ; थोड़ा हिस्सा सब्जियों और पानी के लिए खाली रखें.