लहसुन भर्ता है ठंड का टॉनिक, अंग-अंग का दर्द करे गायब, 15 मिनट में तैयार, टेस्ट लाजवाब, चावल संग लें स्वाद! – Jharkhand News

Share to your loved once


Last Updated:

Lehsun Bharta Recipe: लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों के मौसम में इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जा सकता है. इसी वजह से झारखंड की तरफ लहसुन का भर्ता बनता है. यह स्वाद में कमाल होता है और ठंड से बचाता है. इसे बनाना भी आसान है, देखें रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

रांची. रांची के आसपास के गांव के लोग खासतौर पर ठंड के मौसम में लहसुन का भर्ता खाते हैं. लहसुन की तासीर काफी गर्म होती है, जिससे बॉडी को काफी रिलैक्स महसूस होता है. सर्दी-खांसी जैसी समस्या भी जल्दी देखने को नहीं मिलती. घुटने के दर्द में भी काफी हद तक आराम मिलता है. इसे बनाने का तरीका काफी अनोखा है. रांची की कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी ने बताया कि इसे कैसे बनाया जाता है.

सबसे पहले लें खूब सारा लहसुन
सबसे पहले आपको गोटा लहसुन लेना है. गोटा मतलब इसकी कलियां अलग नहीं करनी हैं. कम से कम 5 से 6 अच्छे गोटा लहसुन लें, जिसकी कलियां थोड़ी मोटी और लंबी हों. इसके बाद लहसुन को पानी में अच्छे से धो लें. धोने के बाद किसी कपड़े से लहसुन को हल्का-सा पोंछ लें. फिर एक कढ़ाही चढ़ाएं और उसमें लहसुन को फ्राई करना शुरू करें. ध्यान रखें कि इसमें तेल बिल्कुल नहीं डालना है, बस सूखा ही भूनना है. जब लहसुन हल्का गोल्डन ब्राउन होने लगे, तो उसे नीचे उतार लें.

आसान होता है भुना लहसुन छीनना
इसके बाद भुने हुए लहसुन की एक-एक कली छील लें. चूंकि लहसुन भुना हुआ होता है, इसलिए छीलना काफी आसान हो जाता है. इसके बाद इसमें दो बड़े प्याज पतले-पतले काटकर डाल दें. अब इसमें कम से कम दो बड़े चम्मच सरसों का तेल डालें. एक टमाटर, जिसे पहले आग में गर्म किया गया हो, उसे भी डालें. साथ ही तीन बड़े लाल मिर्च, जो आग में भुनी हुई हों, उन्हें हाथ से मैश करके इसमें मिला दें. स्वाद अनुसार नमक भी डाल दें.

चावल के साथ बेस्ट कांबिनेशन
अब इन सभी चीजों को हाथों से अच्छे से मैश करके अच्छी तरह मिला लें. लीजिए, आपका लहसुन का भर्ता बनकर तैयार है. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती. अधिकतर लोग इसे चावल के साथ खाना पसंद करते हैं और इसके साथ किसी दूसरी चीज की जरूरत भी नहीं पड़ती. इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

homelifestyle

लहसुन भर्ता है ठंड का टॉनिक, अंग-अंग का दर्द करे गायब, 15 मिनट में तैयार..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP