‘मुझे 1 रुपया तक नहीं दिया’, कार्तिक आर्यन को किसकी शादी में फ्री में करना पड़ा डांस? कपिल के शो में बताया किस्सा

Share to your loved once


Last Updated:

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर चर्चाओं में हैं. फिल्म में उनके काम को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच वह अपनी को-स्टार अनन्या पांडे के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में गए, जहां उनका स्वागत शो के होस्ट कपिल शर्मा ने किया. इस कॉमेडी शो में कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन की शादी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया.

ख़बरें फटाफट

'मुझे 1 रुपया तक नहीं दिया', कार्तिक ने किसकी शादी में फ्री में किया डांस?द ग्रेट इंडियन कपिल शो में मेहमान बनकर पहुंचे कार्तिक आर्यन.

नई दिल्ली. कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार हैं. यंगस्टर्स के बीच उन्हें लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है. हाल ही उनकी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज हुई और इस बीच वह ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में मेहमान बनकर पहुंचे. उनके साथ अनन्या पांडे भी मौजूद रहीं. इस दौरान कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन की शादी का एक ऐसा मजेदार किस्सा बताया, जिसे सुनकर हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो गया.

कपिल शर्मा के शो में बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी से जुड़ा मजेदार खुलासा किया. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी बहन की शादी में परिवार के सदस्य की तरह नहीं, बल्कि एक मेहमान की तरह शामिल हुआ था. शादी की सारी तैयारियों की जिम्मेदारी मां और बहन ने संभाली थी. मेरा रोल सिर्फ शादी एंजॉय करने का था.’

कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन की शादी में फ्री में किया था डांस

एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैंने अपनी ही बहन की शादी में बिना किसी फीस के डांस किया. उसने मुझे एक रुपया तक नहीं दिया.’ यह सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े.’

कपिल शर्मा के शो में छा गए सुनील ग्रोवर

शो के दौरान कार्तिक और अनन्या ने जेनजी की सोच, प्यार के मायने और रिश्तों के नए नियमों पर भी अपनी राय रखी. दोनों कलाकारों ने बताया कि आज की जनरेशन रिश्तों में किन बातों को अहम मानती है और किन चीजों को रेड फ्लैग या ग्रीन फ्लैग समझती है. एपिसोड में सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी का तड़का लगाने का काम किया. उन्होंने अपने जबरदस्त डायलॉग्स और सुपरस्टार स्टाइल से दर्शकों को खूब हंसाया.

कीकू शारदा- कृष्णा अभिषेक ने लगाया कॉमेडी का तड़का

शो का माहौल और मजेदार तब हो गया, जब कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और खुद कार्तिक आर्यन अपने-अपने मजेदार किरदारों में नजर आए. कीकू शारदा ‘सोना’ नाम की सिक्योरिटी लेडी बने, कृष्णा अभिषेक ड्रामेटिक ‘मोनालिका’ के रूप में आए और कार्तिक ने एक बार फिर अपने फेमस किरदार ‘रूह बाबा’ को दोहराया. इन सभी किरदारों के बीच की नोकझोंक और कॉमिक टाइमिंग ने शो को और भी मजेदार बना दिया. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘मुझे 1 रुपया तक नहीं दिया’, कार्तिक ने किसकी शादी में फ्री में किया डांस?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP