Joe Root scored his 41st century in: इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने कमाल का खेल दिखाते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपना 41वां शतक जड़ा.

Share to your loved once


Last Updated:

Joe Root century: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने करियर का 41वां शतक लगाया. जो रूट ने 146 गेंद में अपना शतक पूरा किया. अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 11 चौके लगाए. ऑस्ट्रेलिया में जो रूट का ये सिर्फ दूसरा शतक है. इसके साथ ही जो रूट ने टेस्ट में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है.

बल्लेबाजी का नया सुल्तान! 41वां टेस्ट शतक जड़कर रूट ने की पोंटिंग की बराबरीजो रूट ने टेस्ट में जड़ा 41वां शतक

नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में बेहतरीन शतक लगाया. इंग्लैंड के लिए मजबूती से बल्लेबाजी करते हुए रूट ने 146 गेंद में 11 चौके की मदद से 100 रन के आंकड़े को छुआ. टेस्ट क्रिकेट में जो रूट का यह 41वां शतक है. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोटिंग की भी बराबरी कर ली. इस तरह जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

इस लिस्ट में सबसे टॉप पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम कुल 51 शतक है. वहीं दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कालिस हैं. जैक कालिस के नाम कुल 45 टेस्ट शतक है. ऐसे में अब जो रूट की नजर इन दोनों बल्लेबाजों को पीछे छोड़ने पर होगी.

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 5 खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर-51
  • जैक कालिस-45
  • रिकी पोंटिंग-41
  • जो रूट-41
  • कुमार संगकारा-38

साल 2021 के बाद से रूट के नाम कितने शतक

इसमें कोई शक नहीं है कि मौजूदा समय में जो रूट दुनिया के सबसे महानतम टेस्ट प्लेयर में से एक हैं. यही कारण है कि पिछले 5 सालों में जो रूट के नाम सबसे ज्यादा शतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में साल 2021 से जो रूट ने सबसे ज्यादा कुल 24 शतक लगाए हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर हैं. स्टीव स्मिथ ने 2021 के बाद से 10 शतक लगाए हैं. संयुक्त रूप से केन विलियमसन, हैरी ब्रूक और शुभमन गिल ने भी 10-10 टेस्ट लगाए हैं.

इस सीरीज में जो रूट का दूसरा शतक

एशेज सीरीज 2025-26 में जो रूट का ये दूसरा शतक है. इससे पहले ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने नाबाद 138 रन बनाए थे. हालांकि, जो रूट की ये शतकीय पारी टीम के काम नहीं आई थी और उसे हार का सामना करना पड़ा था. वहीं सिडनी में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में लाने का काम किया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

बल्लेबाजी का नया सुल्तान! 41वां टेस्ट शतक जड़कर रूट ने की पोंटिंग की बराबरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP