यश की ‘टॉक्सिक’ में तारा सुतारिया बनीं ‘रेबेका’, पहले पोस्टर से मचाया तहलका, टूटेगी ‘प्रीटी गर्ल’ इमेज

Share to your loved once


Last Updated:

सुपरस्टार यश की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस तारा सुतारिया इस फिल्म का हिस्सा बनी हैं और उनके किरदार ‘रेबेका’ का पहला लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.. टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स में तारा सुतारिया रेबेका बनी हैं.

ख़बरें फटाफट

यश की 'टॉक्सिक' में तारा सुतारिया बनीं 'रेबेका', पहले पोस्टर से मचाया तहलकाटॉक्सिक में तारा ‘रेबेका’ के अवतार में नजर आने वाली हैं.

नई दिल्ली. केएफजी फेम यश की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में एक के बाद एक कैरेक्टर रिवील हो रहे हैं. पहले कियारा आडवाणी (नादिया), हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ) और नयनतारा (गंगा) के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इस फिल्म का हिस्सा बनी हैं . मेकर्स ने आज उनके किरदार ‘रेबेका’ का पहला लुक पोस्टर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में ‘रेबेका’ के रूप में तारा सुतारिया एक ऐसी महिला के तौर पर नजर आती हैं, जो जितनी आकर्षक और एलिगेंट है, उतनी ही रहस्यमयी और नाजुक भी.

गन, ग्लैमर और ग्रे शेड्स

मेकर्स ने जो पोस्ट शेयर किया है. उसमें वह ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस, लंबे ग्लव्स, वॉल्यूमिनस हेयर और हाथ में गन लिए इंटेंस एक्सप्रेशन के साथ नजर आईं. रेबेका को ‘डिजायरेबल, एनिगमैटिक और फ्रेजाइल’ बताया गया है, जो पावर और बंदूकों को जन्मजात अधिकार की तरह इस्तेमाल करती है, लेकिन उसमें सेल्फ-प्रिजर्वेशन का इंस्टिंक्ट भी है.

टूटेगी ‘प्रीटी गर्ल’ इमेज

तारा सुतारिया, जो अब तक ‘प्रीटी गर्ल’ इमेज के लिए जानी जाती थीं, यहां अपनी इमेज को तोड़ते हुए ग्रिट्टी और वोलेटाइल रोल में नजर आ रही . यह उनकी पहली पैन-इंडिया फिल्म है, जो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से शुरू हुई उनकी जर्नी में बड़ा बदलाव है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP