आज धनु राशि वालों के लिए रहेगा खास दिन, हनुमान जी को चढ़ाएं चमेली का तेल, लव लाइफ में आ सकती है परेशानी

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 5january 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों पर शशि योग का प्रभाव पड़ेगा. आज चंद्रमा अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. जिससे शशि योग का संयोग बन रहा है.

आज धनु राशि वालों  के लिए रहेगा खास दिन, हनुमान जी को चढ़ाएं चमेली का तेलDhanu Rashifal

5 जनवरी 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी प्रसन्नता से भरा रहने वाला है. आज के दिन आपके काम करने वाली जगह पर कुछ ऐसा होगा जो आपके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकता है. धनु राशि के जातकों पर आज दो अलग-अलग योग का असर पड़ने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों पर शशि योग का प्रभाव पड़ेगा. आज चंद्रमा अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. जिससे शशि योग का संयोग बन रहा है. इतना ही नहीं आज गौरी योग का भी प्रभाव देखने को मिलेगा. जिसका असर आमतौर पर सभी राशि के जातकों पर पड़ता है, लेकिन धनु राशि के जातकों पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज आर्थिक मामलों में भी आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है.

नया काम शुरू करने के लिए उपयुक्त है आज का दिन 
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं. खास कर अगर आप कारोबारी है और किसी नए व्यापार की योजना बना रहे हैं, तब आज का दिन उसके लिए बेहतरीन है. आज के दिन शुरू किया गया कारोबार आपको भविष्य में बड़े फायदे दिलवा सकता है. नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपकी कार्यशैली से आपके वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे, जिसका फायदा आपको अपने कार्य क्षेत्र में मिलने वाला है. धनु राशि के जातकों को आज किसी स्रोत से मोटा धन लाभ भी हो सकता है. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बदलने वाली है. आज के दिन आप कोई नए वाहन की खरीद कर सकते हैं.

आज प्यार से हो सकता है वियोग 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए उतना बेहतर नहीं रहेगा. आज आपका ब्रेकअप हो सकता है. आज आपका अपने प्यार के साथ अलगाव हो सकता है. सेहत के लिहाज से आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज आपकी सेहत काफी चुस्त-दुरुस्त रहेगी. धनु राशि के जातकों को आज अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी पारिवारिक काम से आज आपकी व्यस्तता भी बढ़ सकती है. जिस कारण आपको संध्या काल में थकान का भी अनुभव हो सकता है. धनु राशि के जातक आज के दिन हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं, ऐसा करने से आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक एक है.

homeastro

आज धनु राशि वालों के लिए रहेगा खास दिन, हनुमान जी को चढ़ाएं चमेली का तेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP