Astro Tips : घर में पैसा नहीं रुक रहा? इस पौधे को लगाइए, कुबेर खुद चलकर आएंगे, बदल जाएगी किस्मत – Uttar Pradesh News
Last Updated:
Kuber Plant Benefits : कुबेर सिर्फ एक सजावटी पौधा नहीं. इसे वनस्पति विज्ञान में जेड प्लांट कहा जाता है. लोग इसे पैसा खींचने वाला पौधा मानते हैं. वास्तु शास्त्र में इसे उत्तर दिशा से जोड़ा जाता है. साइंस कहती है कि यह कम पानी में भी सालों तक जिंदा रहने वाला सक्यूलेंट प्लांट है. इसकी पत्तियां मोटी होती हैं, जो अपने अंदर पानी जमा करके रखती हैं. इसी वजह से यह पौधा गर्मी और हल्की ठंड दोनों में आराम से चल जाता है. कुछ लोग इसे गुड लक प्लांट मानते हैं.
गाजीपुर. आपने कुबेर का पौधे कभी न कभी जरूर देखा होगा. छोटे-छोटे गोल पत्ते, मोटा तना और हमेशा हरा दिखने वाला यह पौधा आजकल कई घरों में नजर आने लगा है. लोग इसे सिर्फ सजावट के लिए नहीं लगाते, बल्कि मानते हैं कि इससे घर में अच्छी ऊर्जा बनी रहती है. गाजीपुर वन विभाग के सीनियर अधिकारी अशोक कुमार सोनकर बताते हैं कि यह पौधा बेहद फायदेमंद है. कुबेर का पौधा असल में ज्यादा नखरे नहीं करता. इसे रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती और कम देखभाल में भी यह ठीक-ठाक बढ़ता रहता है. इसकी पत्तियां मोटी होती हैं, जो अपने अंदर पानी जमा करके रखती हैं. इसी वजह से यह पौधा गर्मी और हल्की ठंड दोनों में आराम से चल जाता है.
यहां रखने से लाएगा शांति
इसे ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो. हफ्ते में एक या दो बार पानी काफी है. मिट्टी ज्यादा गीली न रहे, वरना जड़ सड़ सकती है. गमले में नीचे छेद जरूर हो ताकि पानी निकल सके. सर्दियों में पानी और कम कर दें. वन विभाग के मुताबिक, इसकी पत्तियां मोटी और गुदेदार होती हैं, जो अपने अंदर पानी जमा कर लेती हैं. इसी वजह से यह पौधा कम पानी में भी लंबे समय तक हरा रहता है. हरे पौधे घर के अंदर की हवा को बेहतर बनाते हैं और मानसिक तनाव कम करने में मदद करते हैं. ऑफिस या पढ़ाई की जगह पर ऐसे पौधे रखने से एकाग्रता बढ़ती है और मन शांत रहता है.
मनी मैग्नेट
आम लोगों के बीच यह पौधा मनी मैग्नेट (पैसा खींचने वाला) के नाम से भी जाना जाता है. पौधा स्वस्थ और हरा-भरा रहता है, तो घर का माहौल भी बेहतर रहता है. कुछ लोग इसे गुड लक प्लांट मानते हैं और व्यापार या नौकरी में तरक्की से जोड़कर देखते हैं. वास्तु के हिसाब से इसकी गोल पत्तियां धन संचय का प्रतीक हैं, जबकि वैज्ञानिक दृष्टि से ये पत्तियां पौधे को मजबूत बनाती हैं. आस्था और विज्ञान दोनों ही अपने-अपने स्तर पर इस पौधे को उपयोगी मानते हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें