Joe Root Closes Gap With Sachin Tendulkar: जो रूट ने तोड़ा चंद्रपॉल का रिकॉर्ड… सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंचे, 151 रन बनाते ही सचिन के बाद हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि

Share to your loved once


Last Updated:

जो रूट ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार अर्धशतक लगाया. उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 67वीं हाफ सेंचुरी जड़ी. रूट ने पहले दिन नाबाद 72 रन बनाए. इस दौरान रूट ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

जो रूट ने तोड़ा चंद्रपॉल का रिकॉर्ड... सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंचेजो रूट दिग्गज सचिन के रिकॉर्ड के नजदीक पहुंचे.

नई दिल्ली. जो रूट इस समय शानदार लय में हैं. उन्होंने टेस्ट करियर का 67वां अर्धशतक जड़कर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में यह रिकॉर्ड बनाया. आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. टेस्ट क्रिकेट में रूट से ज़्यादा अर्धशतक सिर्फ भारत के महान सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. रूट दिग्गज सचिन के रिकॉर्ड के बेहद नजदीक पहुंच गए हैं.

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने नवंबर 1989 से नवंबर 2013 तक भारत के लिए 200 टेस्ट खेले. उन्होंने 51 शतकों के अलावा 68 अर्धशतक लगाए. दूसरी ओर, जो रूट (Joe Root) के नाम अब 163 टेस्ट मैचों में 67 अर्धशतक और 40 शतक हैं. रविवार को खेली गई नाबाद फिफ्टी की मदद से रूट ने वेस्टइंडीज के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल के 164 टेस्ट मैचों में बनाए गए 66 अर्धशतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

जो रूट दिग्गज सचिन के रिकॉर्ड के नजदीक पहुंचे.

जो रूट को 14 हजार के लिए चाहिए 151 रन
जो रूट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी अंतिम टेस्ट में अगर कम से कम 151 रन और बना लेते हैं, तो वह टेस्ट में 14,000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. इस समय सचिन तेंदुलकर दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट में 14,000 से ज्यादा रन बनाए हैं. जो रूट और हैरी ब्रूक के बीच 154 रन की अटूट साझेदारी से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम एशेज क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रविवार को खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक तीन विकेट पर 211 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया
इस मैच में बोंडी आतंकी हमले के पीड़ितों और ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स’ को मैदान पर श्रद्धांजलि दी गई. रूट (नाबाद 72) और ब्रूक (नाबाद 78) उस समय एक साथ आए जब इंग्लैंड की टीम 57 रन तक तीन विकेट गंवाकर संकट में थी. रूट और ब्रूक की यह साझेदारी मौजूदा श्रृंखला में मेहमान टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है. खराब रोशनी और बारिश के कारण चाय के विश्राम से ठीक पहले खेल रोक दिया गया और फिर मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका. रूट और ब्रूक दोनों ने उसी ओवर में अपने अर्धशतक पूरे किए जिसमें उनकी शतकीय साझेदारी पूरी हुई. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को पिच से अधिक मदद नहीं मिल रही थी जिससे इस जोड़ी की बदौलत इंग्लैंड ने नियंत्रण बनाया. रूट ने 65 गेंद में अपना 67वां जबकि ब्रूक ने 63 गेंद में 15वां अर्धशतक पूरा किया. ब्रूक ने अपनी पारी के दौरान कुछ मौकों पर जोखिम भी उठाया. ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को झाय रिचर्डसन की जगह इस सीरीज में पहली बार खेलने का मौका दिया.

ऑस्ट्रेलिया 1888 के बाद पहली बार सिडनी में स्पिनर को उतारा
वेबस्टर की वापसी से स्पिनर टॉड मर्फी के लिए कोई जगह नहीं थी. यह 1888 के बाद पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने एससीजी में किसी विशेषज्ञ स्पिनर को मैदान में नहीं उतारा. चौथे टेस्ट के दौरान गस एटकिंसन के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को टीम में शामिल किया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

जो रूट ने तोड़ा चंद्रपॉल का रिकॉर्ड… सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP