IND U19 vs SA U19 2nd ODI Live Telecast: कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास…साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे का कहां होगा सीधा प्रसारण, अजेय बढ़त का मौका
Last Updated:
वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को दूसरे यूथ वनडे में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. पहला वनडे डकवर्थ लुइस नियम से जीतने के बाद भारतीय टीम इस मैच को जीतकर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त लेने उतरेगी. पहले वनडे का सीधा प्रसारण भारत में हॉटस्टार ऐप पर किया जाना था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने सीधा प्रसारण ना करने की जानकारी दी. लेकिन दूसरे वनडे को आप लाइव इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी पर दूसरे वनडे में रहेगी सबकी नजरें. नई दिल्ली. इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में साउथ अफ्रीका में 3 मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेल रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को बेनोनी के विलमोरे पार्क में खेला जाएगा. पहला मैच भारत ने डकवर्थ लुइस नियम से 25 रन से जीता था. पहले वनडे में कप्तान वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश रहा. वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे बावजूद इसके भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 300 का आंकड़ा छू लिया था. इस मुकाबले में बारिश ने दो बार खलल डाला था. दूसरे मैच में भी बारिश के आसार हैं. भारतीय टीम दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. वहीं मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम पलटवार के मूड में है.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पहले वनडे में 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए थे जबकि हरवंश पंगालिया ने शानदार 93 रनों की पारी खेली थी वहीं आरएस अंबरीश ने 65 रन बनाए थे. भारत में पहले वनडे का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार एप्प पर होना था लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से नहीं हो पाया. बाद में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने लाइव टेलीकास्ट न करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. लेकिन भारतीय फैंस को अब घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इस सीरीज के मुकाबलों का सीधा प्रसारण साउथ अफ्रीका अपने यूट्यूब चैनल पर भी कर रहा है. उसने पहले वनडे को भी अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव दिखाया था.
वैभव सूर्यवंशी पर दूसरे वनडे में रहेगी सबकी नजरें.
इंडिया-साउथ अफ्रीका दूसरा यूथ वनडे दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा यूथ वनडे मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से बेनोनी के विलमोरे पार्क में खेला जाएगा. टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा. वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारत ने यूथ वनडे में पहली जीत दर्ज की और इस जीत के साथ ही वैभव ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अहमद शहजाद के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था.
वैभव सूर्यवंशी ने पहला मैच जीतकर कप्तानी में रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भले ही बल्ले से कुछ नहीं कर पाए, लेकिन बतौर कप्तान वो इस मैच को जीतने में सफल रहे. वैभव यूथ वनडे मैच जीतने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए. उन्होंने ये कमाल 14 साल 282 दिन की उम्र में किया. इस उदीयमान खिलाड़ी ने पाकिस्तान के अहमद शहजाद के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड शहजाद के नाम था.जिन्होंने यह कमाल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था. शहजाद ने 15 साल 141 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें