aaj ka Mesh rashifal 5 January 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business horoscope| आज का मेष राशिफल, 5 जनवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 5 January 2026 : मेष राशि के लिए आज का दिन खास है. आज मंगल की सक्रिय दृष्टि से ऊर्जा, विश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ेगी. आज का दिन भावात्मक और कार्यशैली के हिसाब से ठीक रहेगा. व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है. नामकरण के लिए अच्छा मुहूर्त है. उपनयन भी करा सकते हैं. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. रुका हुआ धन मिल सकता है. आंखों में जलन और आंसू गिरने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तों के लिए दिन अनुकूल रहेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 5 January 2026 (आज का मेष राशिफल) : मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. ऊर्जा और फुर्ती बनी रहेगी. लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है. इश्क में प्यार और इजहार का दौर चलेगा. प्रपोजल स्वीकार होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हल्की दिक्कतें हो सकती हैं. आज शिशिर ऋतु और माष पौष है. तिथि द्वितीया है. नक्षत्र पुष्य है. पक्ष कृष्ण है. योग विष्कुम्भ है. आज सूर्योदय 7.14 पर और सूर्यास्त 5.34 सायंकाल पर होगा. आज शुभ समय दोपहर 12.5 से 12.47 तक रहेगा. अशुभ समय 8.32 से लेकर 9.50 तक रहेगा. दिशाशूल पूर्व दिशा में है. नामकरण के लिए अच्छा मुहूर्त है. अन्नप्राशन और कर्णवेद के लिए भी बेहतर योग है. उपनयन भी करा सकते हैं. सर्वासिद्व योग बन रहा है.

ये काम न करें आज

मिर्जापुर स्थित विंध्यधाम के ज्योतिष अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में मंगल की सक्रिय दृष्टि से ऊर्जा, विश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ेगी. आज का दिन भावात्मक और कार्यशैली के हिसाब से ठीक रहेगा. आज कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं. व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है. नौकरी में आपकी रचनात्त्मक सोच से नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरी बदलने के लिए योजना बना सकते हैं. यह सही समय है. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. रुका हुआ धन मिल सकता है. भावनाओं में आकर खर्च से बचें और बजट पर ध्यान दें.

लव लाइफ में बढ़ेगी मधुरता

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. मानसिक तौर पर हल्का भावुकपन रह सकता है. नींद पूरी नहीं होने से थकान हो सकती है. आंखों में जलन और आंसू गिरने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. सेहत के नजरिए से ध्यान और प्राणायाम ज्यादा करें. मोबाइल कम से कम देखें. लाभ मिलेगा. इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. किसी पुराने दोस्त से प्रेम और शादी का प्रस्ताव मिल सकता है. प्रेमिका से खुलकर अपनी बात करें. इजहार कर सकते हैं. घर में शांति रहेगी. सहयोग की भावना से दिन अच्छा रहेगा. किसी महिला सदस्य से भरपूर सहयोग मिलने से हृदय प्रसन्न रहेगा.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज का शुभ अंक 9 और भाग्यांक 3 रहेगा. शुभ रंग हल्का लाल और गुलाबी रहेगा. शुभ दिशा उत्तर रहेगी. सुबह 9 से 10 के बीच का समय भाग्य के लिए सही रहेगा. हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं. ओम नम: शिवाय का 11 या 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं या कम्बल दान करने से दिन अच्छा गुजरेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

मेष राशि को मिलेगा शादी का प्रपोजल, आज दिल की बात कहने का दिन, ये 42 मिनट शुभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP