‘मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं’, वरुण धवन ने नाम लिए बगैर पाकिस्तान-बांग्लादेश को दी चेतावनी

Share to your loved once


Last Updated:

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च पर देशभक्ति भरा माहौल देखने को मिला. राजस्थान के जैसलमेर के तनोट माता मंदिर के पास गाना लॉन्च हुआ. गाने के लॉन्च के दौरान वरुण धवन ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को चेतावनी दी और सेना के जज्बे को सलाम किया.

ख़बरें फटाफट

'मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं', वरुण धवन ने नाम लिए बगैर पाकिस्तान को दी चेतावनीवरुण धवन की ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसका सोशल मीडिया पर काफी क्रेज है. जैसलमेर में शुक्रवार को तनोट माता मंदिर के पास फिल्म का आइकॉनिक गाना ‘घर कब आओगे’ लॉन्च किया गया. बीएसएफ के जवानों को सम्मानित किया गया, लेकिन सॉन्ग लॉन्च के दौरान वरुण धवन ने बिना किसी का नाम लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि जो देश दूसरे को आजादी दिला सकता है, वो अपनी आजादी के लिए भी लड़ सकता है.

‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च पर वरुण धवन पूरे जोश में नजर आए. उन्होंने कहा कि बचपन से ही वे भारतीय जवानों के साहस पर बनी फिल्म में काम करना चाहते थे. वरुण ने कहा, ‘मैंने बचपन में बॉर्डर देखी थी और तभी मुझे पहली बार महसूस हुआ था कि मुझे भी देशभक्ति से भरी फिल्म में काम करना है. इस मंच पर खड़े होकर देख रहा हूं कि हर जगह ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर्स लगे हुए हैं. हमारा देश अमन, शांति और प्यार वाला देश है, लेकिन कभी-कभी ‘बॉर्डर 2′ जैसी फिल्मों का आना जरूरी है, क्योंकि इससे हमारे देश के यूथ को पता चलता है कि हमारे देश में वो जज्बा और हिम्मत है, जब-जब हमारी धरती मां को कोई आंख उठाकर देखेगा, तो हम मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं.’

सेना के जज्बे को किया सलाम
वरुण ने 1971 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के विभाजन का जिक्र करते हुए कहा, ‘अगर हम 1971 में दूसरे देश को आजादी दिला सकते हैं, तो हम खुद के फ्रीडम के लिए भी लड़ सकते हैं. ये जज्बा और हिम्मत आज भी हमारी सेना में है.’ उन्होंने सभी से फिल्म देखने की अपील की. सनी देओल भी फिल्म को लेकर इमोशनल नजर आए. उन्होंने बताया कि अपने पिता धर्मेंद्र की फिल्म ‘हकीकत’ देखकर वे बहुत प्रेरित हुए थे और उन्होंने तय किया था कि ऐसी एक फिल्म जरूर करनी है. भारत सरकार ने साल की शुरुआत में पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था. बांग्लादेश में भी हालात ठीक नहीं हैं, वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है. ऐसे में वरुण धवन ने अपनी फिल्म के जरिए दोनों देशों को कड़ा मैसेज दिया है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

‘मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं’, वरुण धवन ने नाम लिए बगैर पाकिस्तान को दी चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP