Daily lucky tarot reading horoscope 5 January 2026 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 5 जनवरी 2026 | साल 2026 के पहले सोमवार को बना शुभ योग का अद्भुत संयोग, मीन समेत 5 राशियों का निवेश से मिलेगा जबरदस्त लाभ और काम में आएगी तेजी
Daily Lucky Tarot Horoscope 5th January 2026: कल साल 2026 की पहली 5 तारीख और सोमवार का दिन है. सोमवार का दिन सृष्टि के संहारक भगवान शिव और मन व माता के कारक ग्रह चंद्रमा को समर्पित है. साल के पहले सोमवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार करने वाले हैं और पूर्व दिशा की तरफ दिशा शूल लगने वाला है. साथ ही कल सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो सभी कार्यों को सिद्ध करता है. शुभ योग का फायदा 5 जनवरी को मेष, मिथुन, तुला समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों को कल कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है. आइए जानते हैं आज का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
वृषभ (टेन ऑफ़ स्वॉर्ड्स) का टैरो राशिफल (Taurus Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले सोमवार को वृषभ राशि वालों के जीवन में शिवजी की कृपा से कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. वहीं माता पार्वती आपके सभी कष्टों को दूर करेंगी और जीवन को संवारेंगी. भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से आपकी पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में सभी समस्याएं दूर होंगी और स्थिति आपके नियंत्रण में होगी. जिस बात से आप डर रहे हैं, हो सकता है वह हो ही नहीं. ध्यान दें कि आपके आस-पास क्या सुरक्षित है, क्या काम कर रहा है, क्या नरम महसूस होता है. आपको एक ही विचार में सब कुछ हल करने की ज़रूरत नहीं है. धीरे धीरे आप हर परेशानी को दूर कर पाएंगे. आपके काम में आ रहीं सभी रुकावट दूर होंगी. अपनी पूरी क्षमता को बाहर निकालें और आगे बढ़ें.
मिथुन (किंग ऑफ़ स्वॉर्ड्स) का टैरो राशिफल (Taurus Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले सोमवार को मिथुन राशि वालों को सर्वार्थ सिद्धि योग का फायदा मिलेगा, जिससे आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे और किसी खास रिश्तेदार से मिलने का मौका मिल सकता है. सोशल मीडिया या किसी दोस्त के माध्यम से आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. कल आपको अपने पास जो कुछ भी है, उसका उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया गया है. हर उपकरण पहले से ही आपके अंदर है। ज्यादा तैयार, ज्यादा परफेक्ट, या ज्यादा स्वीकार किए जाने का इंतजार ना करें. अगर आप माता-पिता बनना चाहते हैं, तो यह अच्छा समय है, आप अपने परिवार को बढ़ाने के अपने सपने पूरे कर सकते हैं.
तुला (डैथ) का टैरो राशिफल (Taurus Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले सोमवार को तुला राशि वालों को शुभ योग का लाभ मिलेगा और भगवान शिव की कृपा से सभी इच्छाएं भी पूरी होंगी. कारोबार करने वालों को अच्छे फायदे होने के योग बन रहे हैं. आपको अचानक अपने काम में तेज़ी महसूस होगी, जैसे रुके हुए प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो गए हों. इस स्थिति से निकलने में मदद करने के लिए आप भगवान के शुक्रगुजार हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ कल आप प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं और अटके धन की प्राप्ति भी होगा. कल आपके घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है. नौकरी पेशा जातकों के बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं.
वृश्चिक (दी स्टार) का टैरो राशिफल (Taurus Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले सोमवार को वृश्चिक राशि वालों को अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और कुछ लोगों को नई नौकरी के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं. आपको अपनी काबिलियत साबित करने का एक शानदार मौका मिला है आपका कभी हार ना मानने वाला रवैया आपको आगे बढ़ा सकता है. भगवान पर आपका अटूट विश्वास और भक्ति है और आप समझते हैं कि ये चुनौतियां हमेशा नहीं रहेंगी. एक बड़ा बदलाव आ रहा है और इन बदलावों के हिस्से के तौर पर, आपकी जिंदगी में नए रिश्ते आ सकते हैं और आप इसे पूरा करने के लिए पक्के इरादे वाले हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और मेहनत सफल भी हो सकती है.
मीन (नाइन ऑफ़ स्वॉर्ड्स) का टैरो राशिफल (Taurus Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले सोमवार को मीन राशि वालों पर भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलेगा और सभी कार्यों को सफलता पूर्वक करेंगे. आपके आस-पास के सभी लोग आपके व्यवहार में एक पॉजिटिव बदलाव महसूस कर सकते हैं. आपको जल्द ही नई नौकरी का ऑफ़र मिल सकता है क्योंकि आप अपनी मौजूदा नौकरी से खुश नहीं हैं. जिंदगी के सभी पहलुओं में बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करेंगे और दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है. अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो कल का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है.