‘लड़कियों के दुपट्टे खींचता है’, फिल्म में शक्ति कपूर की हरकत देख भड़क गए थे पिता, एक्टर को लगाई थी फटकार
Last Updated:
शक्ति कपूर ने हाल ही में अपने करियर का एक बेहद दिलचस्प और इमोशनल किस्सा शेयर किया.उन्होंने बताया कि शुरुआत में उनके माता-पिता को उनका विलेन बनना बिल्कुल रास नहीं आया था. एक बार जब उनके पेरेंट्स उनकी फिल्म देखने थिएटर पहुंचे, तो शक्ति कपूर को पर्दे पर एक लड़की के साथ बदतमीजी करते देख उनके पिता भड़क गए थे. वह इतने नाराज हुए कि फिल्म बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए. फिर शक्ति कपूर को खूब फटकार लगाई थी और उनके किरदारों के चुनाव पर सवाल खड़े कर दिए थे.
शक्ति कपूर ने सालों बाद बताया मजेदार किस्सा.नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर आज अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने बड़े पर्दे पर खूंखार खलनायक से लेकर गुदगुदाने वाली कॉमेडी तक, हर रोल में अपनी छाप छोड़ी है. हालांकि, करियर के शुरुआती दौर में उनकी पहचान एक मशहूर विलेन के रूप में बनी थी. हाल ही में शक्ति कपूर ने एक पुराना किस्सा बताया कि कैसे उन्हें पर्दे पर विलेन वाले काम करते देख उनके माता-पिता दंग रह गए थे. उन्होंने बताया कि फिल्म में एक लड़की का दुपट्टा खींचते देख उनके पिता इतने नाराज हुए कि बीच में ही थिएटर छोड़कर चले गए थे और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी.
फिल्म देख शक्ति कपूर पर भड़क गए थे पिता
इसके बाद उनके परिवार की तरफ से जो रिएक्शन आया, वो काफी चौंकाने वाला था. शक्ति कपूर ने बताया, ‘मेरे पिता ने तुरंत मेरी मां से कहा कि उठो और थिएटर से बाहर चलो. उन्होंने कहा कि ये पहले बाहर भी यही सब करता था और अब बड़े पर्दे पर भी यही कर रहा है. देखो ये क्या कर रहा है, लड़कियों के दुपट्टे खींच रहा है. मुझे नहीं देखनी है ये फिल्म.’
फोन पर शक्ति कपूर की जमकर लगाई थी क्लास
शक्ति कपूर ने खुलासा किया कि पर्दे पर उनकी इस विलेन वाली इमेज से उनके माता-पिता काफी परेशान हो गए थे और उन्होंने शक्ति को डांटने में कोई कसर नहीं छोड़ी. एक्टर ने बताया, ‘उन्होंने मुझे फोन किया और खूब डांटा. उन्होंने पूछा कि तुम किस तरह के रोल कर रहे हो? और देखो तुम किसके साथ ये सब कर रहे हो? उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे अच्छे इंसान के रोल करने चाहिए और हेमा मालिनी या जीनत अमान जैसे बड़े सितारों के साथ हीरो बनकर आना चाहिए. ये क्या गुंडों के रोल कर रहा है.’
खलनायकी से शक्ति कपूर ने बनाई अपनी पहचान
जिस बात से कभी शक्ति कपूर का परिवार परेशान था, वही आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई. शक्ति कपूर ने एक ऐसे एक्टर के रूप में अपनी विरासत बनाई, जिसके विलेन आज भी उतने ही यादगार हैं, जितने कि वो हीरो, जिन्हें वो पर्दे पर परेशान किया करते थे.”
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें