40-45 दिनों में लाखों की कमाई! किसान भाई खेती के साथ शुरू करें ये साइड बिजनेस, बन जाएगी लाइफ
Last Updated:
Poultry Farming Business: किसान खेती के साथ मुर्गी पालन को अपनाकर कम समय में अच्छी कमाई कर रहे हैं. कम लागत, कम जगह और सरकारी मदद के साथ यह व्यवसाय किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. एक्सपर्ट का कहना है कि सही नस्ल, समय पर टीकाकरण और सही मार्केट मिलने पर 40 से 45 दिन में लाखों रुपये की इनकम कमा सकते है.
मुरादाबाद: खेती-किसानी से जुड़ा किसान आज सिर्फ फसलों तक सीमित नहीं रहना चाहता. बढ़ती लागत और बदलते समय को देखते हुए अब किसान ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जिनसे खेती के साथ अतिरिक्त आमदनी हो सके. इसी कड़ी में मुरादाबाद के किसान मुर्गी पालन को एक बेहतर विकल्प के रूप में अपना रहे हैं. यह ऐसा व्यवसाय है, जिसमें कम समय और कम निवेश में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.
मुर्गी पालन एक ऐसा कारोबार है, जिसे किसान खेती के साथ-साथ आसानी से कर सकते हैं. सही जानकारी और थोड़ी मेहनत के साथ इस बिजनेस से कुछ ही महीनों में लाखों रुपये तक की कमाई संभव है.
भरोसेमंद व्यवसाय है मुर्गी पालन
कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदीरत्ता बताते हैं कि मुर्गी पालन किसानों के लिए एक शानदार और सुरक्षित व्यवसाय है. इसमें कम जगह और कम लागत की जरूरत होती है. किसान 50 हजार से 1 लाख रुपये के निवेश से इसकी शुरुआत कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे बड़े स्तर पर ले जा सकते हैं.
डॉ. मेहंदीरत्ता के अनुसार, मुर्गी पालन से किसान हर महीने 25 से 30 हजार रुपये तक की नियमित आमदनी कर सकते हैं. इसके अलावा सरकार की ओर से भी कई योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे किसानों पर निवेश का बोझ कम हो जाता है.
मुरादाबाद में कई किसान ऐसे हैं, जो खेती के साथ मुर्गी पालन कर अपनी आय दोगुनी कर रहे हैं. इसके लिए जरूरी है कि अच्छी नस्ल की मुर्गियों का चयन किया जाए और साफ-सुथरा, सुरक्षित शेड बनाया जाए.
मुर्गियों की नियमित देखभाल, समय पर टीकाकरण और साफ-सफाई बेहद जरूरी होती है. अगर किसी मुर्गी में बीमारी के लक्षण दिखाई दें, तो समय रहते उपचार किया जाए. एक्सपर्ट्स के अनुसार, मुरादाबाद का किसान अगर 2000 मुर्गियों का पालन करता है, तो 40 से 45 दिन में 2 से 3 लाख रुपये तक की कमाई कर सकता है. यह कम लागत और ज्यादा इनकम वाला व्यवसाय किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है.
अंडों और मांस, दोनों से होती है कमाई
मुर्गी पालन दो तरीकों से किया जा सकता है. पहला अंडा उत्पादन के लिए और दूसरा मांस उत्पादन के लिए. अगर किसान अंडों के लिए मुर्गी पालन करते हैं, तो लगभग 4 महीने बाद मुर्गियां अंडे देना शुरू कर देती हैं.
फिलहाल बाजार में अंडों की मांग काफी ज्यादा है, जबकि उत्पादन अपेक्षाकृत कम है. ऐसे में अंडा उत्पादन किसानों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है. वहीं अगर मांस के लिए मुर्गी पालन किया जाए, तो सही मार्केट मिलने पर 40 दिन के भीतर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार की सही जानकारी, समय पर बिक्री और गुणवत्ता बनाए रखने से मुर्गी पालन किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकता है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें