बर्फ की वादियों में छुट्टियां मना रहीं सारा अली खान, भाई इब्राहिम के कंधे पर बैठ शेयर की फोटो, मांगी खास मन्नत
Last Updated:
सारा अली खान इन दिनों अपने भाई और दोस्तों के साथ बर्फ की वादियों में छुट्टियां मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने ड्रीम वेकेशन की कई फोटोज शेयर की हैं जो नेटिजेंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. सारा अली खान और इब्राहिम की फोटोज पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया है.

सारा अली खान ने अपने नए साल की शुरुआत अपने दादा जी के घर पटौदी पैलेस में की थी. उन्होंने अपने इस पुश्तैनी घर में धूम-धाम से न्यू ईयर का जश्न मनाया था जिसकी उन्होंने झलक दिखाई थी. अब एक्ट्रेस ने बर्फ की वादियों में अपने वेकेशन की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं.(फोटो साभार- इंस्टाग्राम saraalikhan95)

किसी फोटो में सारा अली खान पटौदी पैलेस में सुकून भरे पल बिताती नजर आ रही हैं, तो कहीं कश्मीर के गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं.(फोटो साभार- इंस्टाग्राम saraalikhan95)

एक्ट्रेस की एक खास फोटो लोगों का खूब ध्यान खींच रही है जिसमें वो अपने भाई इब्राहिम के कंधे पर बैठकर बर्फबारी का मजा लेते दिख रही है. एक्ट्रेस ने कई फोटोज शेयर किए हैं जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ अपना वेकेशन पूरी तरह से एंजॉय करते दिख रही हैं.(फोटो साभार- इंस्टाग्राम saraalikhan95)
Add News18 as
Preferred Source on Google

सारा अली खान ने इन फोटोज के साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है. वो अपने इंस्टाग्राम के पोस्ट के कैप्शन में लिखती हैं, ‘मेरी मन्नत हमेशा नसीब हो ऐसी जन्नत’. इसके साथ ही उन्होंने दुआ वाली इमोजी भी शेयर की है.(फोटो साभार- इंस्टाग्राम saraalikhan95)

एक फोटो में ‘केदरनाथ’ फेम एक्ट्रेस सूट पहने दिख रही हैं. उन्होंने अपनी फ्रेंड के साथ फोटो शेयर की है जिसमें वो कलरफुल सूट पहने दिख रही हैं. वो इस फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.(फोटो साभार- इंस्टाग्राम saraalikhan95)

सारा अली खान ने कुछ फोटोज कश्मीर के गुलमार्ग की शेयर की हैं. इनमें सारा फूलों के बीच बैठी पोज दे रही हैं. वो फूलों के बीच बैठकर पोज दे रही हैं.(फोटो साभार- इंस्टाग्राम saraalikhan95)

एक फोटो में सारा अली खान और इब्राहिम खान अपने दोस्तों के साथ आग के जलाकर सर्दियों का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं. इन फोटोज से अंदाजा लगाया जा रहा कि एक्ट्रेस जमकर अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं. (फोटो साभार- इंस्टाग्राम saraalikhan95)

सारा की फोटोज पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है. एक्ट्रेस की बुआ सबा पटौदी ने भी सारा और इब्राहिम पर प्यार लुटाते हुए उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. (फोटो साभार- इंस्टाग्राम saraalikhan95)