सलमान खान ने बिगाड़ा ‘मेरे रहो’ का खेल, मेकर्स ने खिसका दी रिलीज, अब इस महीने दस्तक देगी जुनैद खान की फिल्म!

Share to your loved once


Last Updated:

साल 2026 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए काफी गहमागहमी भरी रहने वाली है. हाल ही में खबर आई है कि साई पल्लवी और आमिर खान के बेटे जुनैद खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मेरे रहो की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. पहले यह रोमांटिक ड्रामा अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला था, लेकिन अब मेकर्स ने इसे जुलाई 2026 तक टाल दिया है. इस बड़े बदलाव के पीछे की मुख्य वजह सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को माना जा रहा है, जो अप्रैल में रिलीज के लिए तैयार है.

ख़बरें फटाफट

सलमान खान ने बिगाड़ा 'मेरे रहो' का खेल, मेकर्स ने 3 महीने आगे खिसका दी रिलीजअप्रैल से जुलाई शिफ्ट हो सकती है मेरे रहो की रिलीज डेट.

नई दिल्ली. साल 2026 में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज की कतार में हैं. साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मेरे रहो’ भी इसी लिस्ट में है. अब खबर है कि इस फिल्म की रिलीज डेट बदलनी पड़ रही है. ऐसा सलमान खान की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की वजह से हुआ है. जुनैद खान और साई पल्लवी यह लव स्टोरी मूवी पहले अप्रैल में आने वाली थी, अब जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह बदलाव इसलिए हुआ है क्योंकि ‘बैटल ऑफ गलवान’ अप्रैल में रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ उपन्यास पर आधारित है. बॉलीवुड हंगामा को सोर्स ने बताया, ‘हाल ही तक मेकर्स ने मेरे रहो के लिए 24 अप्रैल की तारीख लॉक की थी. उन्हें लगा था कि फिल्म रिलीज करने के लिए यह सबसे सही समय होगा, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि ‘मेरे रहो’ को जुलाई 2026 तक आगे बढ़ा दिया जाएगा.’

‘मेरे रहो’ के लिए जुलाई का महीना परफेक्ट

सोर्स ने बताया, ‘मेरे रहो जैसी फिल्म के लिए जुलाई का महीना ज्यादा बेहतर है. इस तरह की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर टिकने के लिए समय और सही स्क्रीन्स स्पेस का सही तालमेल चाहिए होता है. गर्मियों का यह समय फिल्म को त्योहारों और छुट्टियों की भीड़भाड़ और शोर-शराबे के बिना खुलकर परफॉर्म करने का मौका देगा.’ सोर्स ने बताया कि रिलीज डेट आगे बढ़ाने से इस रोमांटिक ड्रामा को बॉक्स ऑफिस पर एक स्मूथ रन मिलेगा.

17 अप्रैल को रिलीज होगी ‘बैटल ऑफ गलवान’

यह बदलाव 2026 के बिजी कैलेंडर को देखते हुए भी लिया गया है. सलमान खान की फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, जबकि मई में ‘राजा शिवाजी’ और ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ जैसी फिल्में लाइन में हैं. सोर्स ने बताया कि  शायद प्रोड्यूसर्स ने फिल्म को किसी ऐसी तारीख पर ले जाने का सोचा है, जहां फिल्म को क्लैश का सामना ना करना पड़े.

कोरियन फिल्म का रीमेक है ‘मेरे रहो’

बताते चलें कि जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘मेरे रहो’ साल 2011 की कोरियन फिल्म वन डे का रीमेक है. इसकी शूटिंग जापान के सपोरो में स्नो फेस्टिवल के दौरान बड़े पैमाने पर की गई है. इस फिल्म का ऐलान जुलाई 2023 में किया गया था और तब इसका वर्किंग टाइटल वन डे रखा गया था. शुरुआत में इसे वैलेंटाइन डे 2025 पर रिलीज करने का प्लान था. बाद में इसका नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘मेरे रहो’ कर दिया गया.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

सलमान खान ने बिगाड़ा ‘मेरे रहो’ का खेल, मेकर्स ने 3 महीने आगे खिसका दी रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP