Recipe: काले तिल और गुड़ के लड्डू… घर पर ऐसे करें तैयार, मकर संक्रांति पर्व की बढ़ जाएगी मिठास – Jharkhand News
Last Updated:
मकर संक्रांति पर तिल खाना शुभ माना जाता है, जो शनि और सूर्य को मजबूत करता है. ऐसे में काले तिल और गुड़ से बने लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट हैं, बल्कि सेहत और परंपरा का भी खास संगम हैं. खास बात यह है कि आप इसे घर पर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना भी बेहद आसान है.

मकर संक्रांति का त्यौहार भारत के प्रमुख पारंपरिक पर्वों में से एक है. इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इसे शुभ और पवित्र माना जाता है. देश के अलग–अलग हिस्सों में इस पर्व को अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है.कहीं खिचड़ी बनाई जाती है तो कहीं दही-चूड़ा, लेकिन तिल का सेवन लगभग हर जगह खास माना जाता है.

मकर संक्रांति के दिन तिल खाने की परंपरा बहुत पुरानी है. मान्यता है कि तिल खाने से शनि और सूर्य ग्रह मजबूत होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है. ठंड के मौसम में तिल शरीर को गर्मी भी प्रदान करता है. यही कारण है कि इस दिन तिल से बने लड्डू, चिक्की और मिठाइयाँ विशेष रूप से बनाई जाती हैं.

मकर संक्रांति के दिन तिल खाने की परंपरा बहुत पुरानी है. मान्यता है कि तिल खाने से शनि और सूर्य ग्रह मजबूत होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है. ठंड के मौसम में तिल शरीर को गर्मी भी प्रदान करता है. यही कारण है कि इस दिन तिल से बने लड्डू, चिक्की और मिठाइयां विशेष रूप से बनाई जाती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले काले तिल को अच्छे से साफ कर लें. फिर इन्हें एक बर्तन में पानी डालकर लगभग 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. एक घंटे बाद तिल को हाथों से हल्का-हल्का मसलते हुए रगड़ें. ऐसा करने से काले तिल की ऊपरी परत निकल जाती है और तिल हल्के सफेद हो जाते हैं. आप चाहें तो ओखली में कूटकर भी यह काम कर सकते हैं.

अब तिल को साफ पानी से धोकर छान लें. इसके बाद एक कढ़ाही या पैन को गैस पर रखें और उसमें तिल डालकर धीमी आंच पर हल्का-हल्का भून लें. तिल को लगातार चलाते रहें ताकि वे जलें नहीं. जब तिल से हल्की खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें और तिल को एक अलग बर्तन में निकाल लें.

अब उसी पैन में थोड़ा सा पानी डालें और उसमें गुड़ डालकर चाशनी बनाएं. गुड़ को मध्यम आंच पर पिघलाएं और लगातार चलाते रहें. चाशनी तैयार हुई है या नहीं, यह जांचने के लिए एक कटोरी में पानी लें और उसमें थोड़ी सी चाशनी डालें. अगर चाशनी पानी में डालते ही हाथों से दबाने पर गोल बन जाए, तो समझ लें कि चाशनी तैयार है.

चाशनी तैयार होते ही उसमें भुने हुए तिल डाल दें और गुड़ के साथ अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण को अच्छे से चलाएं ताकि तिल और गुड़ आपस में बराबर मिल जाए. अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा ठंडा न हो.

जब मिश्रण हल्का गरम रहे, तभी हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें. इसी तरह सारे लड्डू तैयार कर लें. आपके स्वादिष्ट, पौष्टिक और पारंपरिक काले तिल और गुड़ के लड्डू तैयार हैं, जिन्हें आप मकर संक्रांति पर खुशी-खुशी परिवार के साथ खा सकते हैं.