‘मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा’, मुकेश ऋषि ने प्रियदर्शन को बताया अपना गुरु, तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे
Last Updated:
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मुकेश ऋषि इन दिनों अपनी सीरीज ‘सलाकार’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति अपना सम्मान जताकर सबका ध्यान खींच लिया है. मुकेश ऋषि ने प्रियदर्शन को अपना गुरु बताते हुए कहा कि उन्होंने सिनेमा की बारीकियां उन्हीं से सीखी हैं. मुकेश ने बताया कि ‘सलाकार’ में जिया-उल-हक जैसे चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने के लिए भी उन्हें प्रियदर्शन से मिली सीख ने काफी मदद की, जिससे वह सेट पर लचीलेपन के साथ परफॉर्म कर पाए.
मुकेश ऋषि ने स्पाई थ्रिलर सलाकार सीरीज में किया काम.नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा को कई यादगार फिल्में देने वाले मंझे हुए एक्टर मुकेश ऋषि इन दिनों अपनी नई पीरियड सीरीज ‘सलाकार’ के प्रचार में काफी बिजी हैं. इसी दौरान उन्होंने मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की जमकर तारीफ की और उनके काम करने के अनूठे अंदाज का भी जिक्र किया. मुकेश ऋषि ने प्रियदर्शन को अपना गुरु बताया और साथ ही उनकी सबसे बड़ी खूबी के बारे में बात की.
अपने जीवन के अनुभवों से बहुत कुछ सीखा
उन्होंने बताया, ‘मैंने अपने जीवन के अनुभवों से बहुत कुछ सीखा है. सिनेमा के अलावा मेरी जिंदगी में एयर फोर्स और आर्मी के चैप्टर भी रहे हैं. हर तरह की दुनिया देखी है. जब ऐसे किरदार निभाने होते हैं, तो सबसे पहले बॉडी फिटनेस का ध्यान आता है. आर्मी ऑफिसर को कभी ढीला-ढाला नहीं देखा जाता. जिया के अनुशासन में यह सब था. छोटी-छोटी चीजें जैसे बैठने का तरीका, खेल और एक्सरसाइज मेरे अंदर पहले से हैं.’
मुकेश ऋषि ने की प्रियदर्शन की तारीफ
उन्होंने प्रियदर्शन के साथ काम का अनुभव शानदार बताते हुए इसे परफेक्शन की मिसाल भी दी. मुकेश ने आगे कहा कि वह पहले सिर्फ लाइन्स पर फोकस करते थे, क्योंकि उन्होंने कोई एक्टिंग कोर्स नहीं किया, लेकिन अब उनका अपना स्कूल है, जो प्रियदर्शन से सीखा है. उन्होंने बताया, ‘मैंने प्रियदर्शन से बहुत कुछ सीखा है. मैंने उन्हें कभी सेफ्टी टेक लेते नहीं सुना. वह सेट पर बहुत सावधान रहते हैं. अगर आप बेहतर करना चाहते हैं और दूसरा टेक मांगते हैं तो वह दे देंगे, लेकिन पहले ही बता देंगे कि पहला टेक परफेक्ट था.’
पीरियड ड्रामा सीरीज है ‘सलाकार’
‘सलाकार’ में मुकेश ऋषि का किरदार मंझा हुआ है, जो भारत की कई समस्याओं की जड़ को दिखाता है. मुकेश ऋषि ने हिंदी के साथ ही कई भाषाओं की फिल्मों में एक्टिंग से खास मुकाम पाया है. उनकी यह सीरीज दर्शकों के लिए एक गंभीर और ऐतिहासिक ड्रामा पेश कर रही है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें