Who is Zeeshan Ansari: पिता दर्जी… 19 मेंबर की फैमिली, बेटा विजय हजारे ट्रॉफी में मचा रहा धमाल, 5 मैचों में कर लिए 17 शिकार

Share to your loved once


Last Updated:

जीशान अंसारी विजय हजारे ट्रॉफी में 17 विकेट लेकर चर्चा में हैं. लेग स्पिनर जीशान लखनऊ के हैं. वह विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी की ओर से खेल रहे हैं.जीशान अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ खेल चुके हैं. वर्ल्ड कप के बाद वह गुमनाम हो गए थे. लेकिन आईपीएल में डेब्यू के बाद से अपनी शानदार गेंदबाजी से वह लगातार वाहवाही लूट रहे हैं. जीशान ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार तीसरे मैच में तीन विकेट लिए.

पिता दर्जी... 19 मेंबर की फैमिली, बेटा विजय हजारे ट्रॉफी में मचा रहा धमालदर्जी के बेटे ने विजय हजारे ट्रॉफी में 5 मैचों में 17 विकेट लिए.

नई दिल्ली. जीशान अंसारी अपने शानदार गेंदबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस युवा लेग स्पिनर ने लगातार तीसरे मैच में तीन विकेट लिए. विजय हजारे ट्रॉफी में जीशान की शानदार गेंदबाजी के दम पर यूपी को धमाकेदार जीत मिली. जीशान ने ने पिछले आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेब्यू किया था. हैदराबाद ने जीशान को 40 लाख में खरीदा था. लखनऊ में जन्मे जीशान ने करियर के पहले आईपीएल मैच में केएल राहुल, फाफ डू प्लेसी और फ्रेजर मैकगर्क जैसे दिग्गजों को आउट कर इस टी20 लीग में शानदार एंट्री मारी थी. उसके बाद जीशान घरेलू मैचों में लगातार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश की ओर से जीशान इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से चमक बिखेर रहे हैं.

26 साल के लेग स्पिनर जीशान अंसारी (Zeeshan Ansari) विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में यूपी की ओर से 5 मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 17 विकेट लिए हैं. जीशान ने शुरुआती दो मैचों में 4-4 विकेट लिए वहीं इसके बाद लगातार तीन मैचों में 3-3 विकेट लेकर बल्लेबाजों की नींद उड़ा दिए हैं. जीशान अंडर 19 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत के साथ खेल चुके हैं. शेन वॉर्न को अपना आदर्श मानने वाले जीशान को आईपीएल के 17वें एडिशन में दिग्गज मुथैया मुरलीधरन से गेंदबाजी के टिप्स मिले थे. जीशान की फैमिली काफी बड़ी है. उनकी फैमिली में 19 सदस्य हैं.अंसारी ने 2016 अंडर-19 विश्व कप में भारत की ओर खेल था जब भारत उपविजेता रहा था. उस टीम में ऋषभ पंत भी शामिल थे.

दर्जी के बेटे ने विजय हजारे ट्रॉफी में 5 मैचों में 17 विकेट लिए.

जीशान अंसारी इन दिग्गजों से प्रेरित हैं
जीशान अंसारी ने आईपीएल में डेब्यू से पहले कहा था कि वह लेग ब्रेक गेंदबाजी की प्रेरणा ऑस्ट्रेलियाई दविंगत स्पिनर शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और पीयूष चावला से लेते थे.तब उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि मैं वॉर्न, कुंबले और चावला जैसे खिलाड़ियों की लेग ब्रेक गेंदबाजी से इंस्पायर हुआ और उन्हीं की तरह गेंद डालनी सीखी.

लखनऊ में दर्जी की दुकान चलाते हैं जीशान अंसारी के पिता
जीशान अंसारी के पिता एक दर्जी हैं. जिनकी लखनऊ में एक दुकान है जहां वह सिलाई करते हैं. अंसारी एक आक्रामक लेग स्पिनर के तौर पर अपनी पहचान बना रहे हैं.यूपी टी20 लीग में भी वह अपना कमाल दिखा चुके हैं. डेथ ओवरों में जीशान की गेंदबाजी को खेलना बल्लेबाजों के लिए कठिन हो जाता है. जीशान के पिता ने अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत की. जब जीशान को एज ग्रुप की टीमों में जगह नहीं मिलती तो उनके पिता थोड़े निराश हो जाते थे. लेकिन उन्होंने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए दिन रात एक कर दिए.

फर्स्ट क्लास मैचों में 17 विकेट हैं जीशान अंसारी के नाम
जीशान अंसारी ने 5 फर्स्ट क्लास मैचों में 17 विकेट लिए हैं जबकि लिस्ट ए के पांच मैचों में भी उनके नाम 17 विकेट दर्ज हैं. 11 टी20 मैचों में वह 6 विकेट ले चुके हैं. यूपी टी20 लीग में रिंकू सिंह की कप्तानी में जीशान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. उन्होंने 24 विकेट लिए थे. जीशान की घातक गेंदबाजी की मदद से मेरठ मैवरिक्स ने साल 2024 में यूपी टी20 लीग खिताब अपने नाम किया था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

पिता दर्जी… 19 मेंबर की फैमिली, बेटा विजय हजारे ट्रॉफी में मचा रहा धमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP