गुमला: बेरोजगार युवाओं के लिए घर बैठे कमाई का मौका, बैंक ऑफ इंडिया देगा मुफ्त प्रशिक्षण

Share to your loved once


गुमला: बेरोजगारी आज के समय की बड़ी चुनौती बन चुकी है. गुमला जिले में बड़े उद्योग-धंधे, कारखाने और रेलवे जैसी सुविधाओं की कमी के कारण रोजगार के पर्याप्त विकल्प नहीं हैं. इसके चलते कई लोग दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं और अपने घर से दूर रहने को भी मजबूर होते हैं. यहां तक कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर भी काम करते हैं. कभी-कभी जोखिम भरे काम में अपनी जान भी गंवा बैठते हैं.

ऐसे में बैंक ऑफ इंडिया के स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), सिलम, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं और युवतियों के लिए मुफ्त प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर लेकर आया है. 18 से 45 वर्ष तक के इच्छुक व्यक्ति 10 से 12 दिन के निःशुल्क प्रशिक्षण के जरिए आचार, पापड़, मसाला, लड्डू, सब्जी नर्सरी और बागवानी जैसे स्वरोजगार के काम सीख सकते हैं. प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क भोजन और आवास की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

RSETI के निदेशक निपुण गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागी बैंक से सब्सिडी वाले लोन के जरिए अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं. पीएमईजीपी योजना के तहत 50 हजार से 50 लाख रुपये तक का लोन 35% सब्सिडी पर लिया जा सकता है. इससे युवक-युवतियां घर में रहकर अपने और परिवार के जीवन को बेहतर बना सकते हैं.

संस्थान में आगामी 5 जनवरी 2026 से 10 दिन का प्रशिक्षण शुरू होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए 6 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है. कुल 35 सीटें निर्धारित हैं. रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदक आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड/राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और स्वयं सहायता समूह द्वारा जारी कार्ड साथ लाएं.

प्रशिक्षण में आचार, पापड़, मसाला, लड्डू, बागवानी, मिट्टी अनुसार फसल चयन, पौधों के पोषक तत्व, जैव-प्रौद्योगिकी आधारित खेती, शुष्क भूमि में कृषि, बीज उत्पादन, हाइब्रिड सीड, फूल-फल पैकेजिंग, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई, मेडिसिनल और एरोमेटिक प्लांट की खेती, कीट प्रबंधन, ग्रीनहाउस तकनीक, ऑर्गेनिक फार्मिंग और बर्मी कंपोस्ट आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा. अधिक जानकारी और संपर्क के लिए नंबर हैं: 7667291682, 8709287276, 9934845324, 7782940161, 8130461347. तो अगर आप भी अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं तो इस मौके का फायदा उठाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP