Bangladesh To Approach ICC For T20 WC Venue Change: पाकिस्तान के बाद एक और टीम न्यूट्रल वेन्यू पर खेल सकती है WC के मुकाबले
Last Updated:
Bangladesh To Approach ICC For T20 WC Venue Change: बीसीसीआई ने बांग्लादेश में अशांति के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज करने का निर्देश दिया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप मैचों के लिए आईसीसी से वेन्यू बदलने की मांग कर सकती है. बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के अपने मुकाबले पाकिस्तान की तरह न्यूट्रल वेन्यू पर खेल सकता है.
बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेल सकता है. नई दिल्ली. बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के लिए उनके कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज करने का निर्देश दिया था. जिसके बाद केकेआर ने मुस्ताफिजुर को आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपनी टीम से निकाल दिया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर को केकेआर ने 9 करोड़ से अधिक रकम पर खरीदा था. रिपोर्ट के मुताबिक इसके जवाब में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आईसीसी से संपर्क करके आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने मैचों के लिए वेन्यू बदलने का अनुरोध कर सकता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत श्रीलंका की सह मेजबानी में फरवरी में होगा. बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के अपने मुकाबले पाकिस्तान की तरह न्यूट्रल वेन्यू पर खेल सकता है.
बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज (7 फरवरी, 2026), इटली (9 फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल (17 फरवरी) के खिलाफ मैच खेलने हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण कुछ लोगों की मांगों के बाद बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर रहमान को भारत में खेलने से रोकने का फैसला किया है. अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित बीसीबी वेन्यू में बदलाव चाहती है.
बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेल सकता है.
आईसीसी पर छोड़ा आखिरी फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीबी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए वे फैसला आईसीसी पर छोड़ देंगे. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट के के मुताबिक बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘मैं मुस्ताफिजुर रहमान की केकेआर की ओर से रिलीज करने पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि यह उनका अंदरूनी मामला है. लेकिन जहां तक वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की बात है, यह एक आईसीसी इवेंट है, और वे सब कुछ ध्यान में रखते हुए आखिरी फैसला लेंगे.’
बीसीबी जल्द आईसीसी से बात करना चाहता है
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड जल्द से जल्द आईसीसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप के मुद्दे पर बात करना चाहता है. यह देखते हुए कि पाकिस्तान ने भी भारत में न खेलने का फैसला किया है, क्योंकि भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था.
मुस्ताफिजुर रहमान विवाद क्या है?
बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने पहले ही बताया था कि केकेआर को बांग्लादेश में अशांति के कारण मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज़ करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही कहा कि कोलकाता की टीम अपनी पसंद का कोई रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चुन सकती है. 30 साल के मुस्तफिजुर को हाल ही में हुए आईपीएल मिनी-ऑक्शन में कोलकाता ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस से 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जो इस टूर्नामेंट में किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी के लिए अब तक की सबसे ज्यादार कीमत है. वह आठ सीज़न में पांच आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं, उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ डेब्यू किया था, जहां उन्होंने टीम को टाइटल जीतने में मदद की और उन्हें टूर्नामेंट का इमर्जिंग प्लेयर चुना गया था.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें