What is Birria Pizza which is trending in foodie। मैक्सिकन फ्लेवर वाली ट्रेंडिंग बिर्रिया चीज़ी पिज़्ज़ा रेसिपी
Last Updated:
Birria Pizza एक ऐसा फ्यूजन डिश है, जिसमें मैक्सिकन बिरिया के मसालेदार और जूसी फ्लेवर इटालियन चीज़ी पिज़्ज़ा के साथ मिल जाते हैं. स्लो-कुक्ड मीट, स्मोकी ग्रेवी और मेल्टेड चीज़ का कॉम्बिनेशन इसे बेहद खास बनाता है. अगर आप रेगुलर पिज़्ज़ा से कुछ अलग और ट्रेंडी ट्राई करना चाहते हैं, तो Birria Pizza जरूर पसंद आएगा.

Birria Pizza आजकल फूड लवर्स के बीच तेजी से ट्रेंड कर रही है. यह रेसिपी मैक्सिकन बिरिया टैको और इटालियन पिज्जा का फ्यूजन है, जिसमें स्लो-कुक्ड, मसालेदार और जूसी मीट के साथ चीज़ी पिज्जा का मज़ा मिलता है. आमतौर पर बिरिया बीफ या मटन से बनाई जाती है, जिसे सूखे मिर्च, मसालों और टमाटर के साथ घंटों पकाया जाता है. जब यही फ्लेवर पिज्जा बेस पर फैलता है, तो टेस्ट एकदम नेक्स्ट लेवल हो जाता है.
Birria Pizza की जान उसकी बिरिया ग्रेवी और मीट होती है. इसके लिए सूखी मिर्च जैसे गुआजिलो और एंको चिली को गर्म पानी में भिगोया जाता है. फिर इन्हें टमाटर, लहसुन, प्याज, जीरा, दालचीनी, तेज पत्ता और ऑरेगैनो जैसे मसालों के साथ ब्लेंड किया जाता है. इस पेस्ट में बीफ या मटन को मैरिनेट कर के धीमी आंच पर 2–3 घंटे तक पकाया जाता है, ताकि मीट इतना सॉफ्ट हो जाए कि हाथ लगाते ही टूटने लगे. पकने के बाद मीट को ग्रेवी से निकालकर हल्का-सा शेड कर लिया जाता है.
View this post on Instagram