Stock market rashifal planetary predictions for new year 2026 | Investment tips in 2026 zodiac signs | साल 2026 में वृषभ समेत ये 6 राशि वाले शेयर मार्केट से बन सकते हैं धनवान

Share to your loved once


Share Market Planetary Predictions 2026: साल 2026 में ग्रह-नक्षत्र का विचित्र संयोग बन रहा है, जो आर्थिक लाभ, हानि, अतिरिक्त आय आदि से संबंधित कई योग बना रहे हैं. शेयर, स्टॉक और सट्टा भी इन्हीं के अंतर्गत आते हैं. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर शेयर बाजार की दिशा और दशा का अनुमान लगाने का एक ज्योतिषीय तरीका है, जिसमें बृहस्पति (लाभ), बुध (व्यापार), सूर्य (सरकारी नीति), राहु-केतु (अचानक बदलाव) और चंद्रमा (दैनिक भावना) जैसे ग्रहों की चाल और भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है. साल 2026 की कुंडली और ग्रह-नक्षत्रों का विशलेषण किया जाए तो वृषभ समेत 6 राशियों को शेयर मार्केट से जबरदस्त लाभ होने के योग बन रहे हैं. अगर शुभ ग्रह की स्थितियों पर दृष्टि डालें तो शेयर, बिजनेस, जुआ, लॉटरी और ब्याज के कारोबार से इन राशियों को निश्चित रूप से लाभ होगा. आइए जानते हैं साल 2026 में किन किन राशियों को शेयर मार्केट से लाभ होने के योग बन रहे हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लाभ के स्वामी बृहस्पति इस समय धन भाव में मौजूद हैं, इसलिए शेयर और सट्टेबाजी में अच्छा लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है. आम तौर पर, इस राशि के लोग अपनी आय बढ़ाने पर सबसे अधिक ध्यान देते हैं और शेयरों का चयन करने में कुशल होते हैं. साथ ही नए साल में वृषभ राशि वालों के वेतन और भत्तों में अच्छी वृद्धि होने की संभावना है. इस राशि के जातक, जितना अधिक शेयर और सट्टेबाजी में अधिक निवेश करेंगे, उतना ही उन्हे लाभ होगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि में धन के देवता बृहस्पति के गोचर और लाभ के देवता मंगल की दृष्टि के कारण, साल 2026 में शेयर बाजार इनके लिए लाभदायक साबित हो सकता है. जून के बाद बृहस्पति इस राशि के धन भाव में उच्च स्थान पर होंगे, इसलिए शेयर बाजार और सट्टा अधिक लाभदायक साबित होंगे. मिथुन राशि के स्वामी स्वयं ग्रहों के राजुकमार बुध हैं, जो एक कुशल व्यापारी हैं, इसलिए इस राशि के जातक अगर शेयर बाजार के चयन में अग्रणी भूमिका निभाएंगे तो उनको इस पूरे वर्ष अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की संभावना है.

सिंह राशि
साल 2026 में बृहस्पति ग्रह सिंह राशि के लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं और इस राशि का स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य लाभ भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत खुलने की संभावना है. इस साल शेयर मार्केट में उनकी रुचि निश्चित रूप से बढ़ेगी. नए साल में शेयर और सट्टेबाजी में उनका निवेश उम्मीद से कहीं अधिक लाभ देगा. वे शेयर बाजार में कम निवेश से ही अपूरणीय लाभ कमाएंगे और अतिरिक्त आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी स्वयं ग्रहों के राजा बुध ग्रह हैं, जो व्यापार के कारक ग्रह हैं. इसलिए इस साल कन्या राशि वाले शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो उनको लाभ कमाने के कई अवसर मिलेंगे. साथ ही गुरु ग्रह भी अनुकूल स्थिति में हैं, जो आपकी आमदनी को दोगुनी कर सकते हैं. इसलिए संभव है कि नए साल में शेयर का बिजनेस उनके लिए आय के अन्य स्रोतों की तुलना में अधिक लाभदायक साबित हो. शेयर मार्केट में बहुत कम राशि का निवेश करने पर भी उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है.

तुला राशि
तुला राशि के स्वामी सुख-सुविधा के कारक ग्रह शुभ हैं और इस राशि के जातक स्वभाव से ही बिजनेस में माहिर होते हैं. इसलिए आप इस साल शेयरों और सट्टेबाजी में निवेश करके लाभ उठा सकते हैं. नए साल में तुला राशि वालों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं, जिससे लगता है कि वे शेयरों के जरिए करोड़पति बन सकते हैं. शेयर मार्केट से होने वाली आय से वे अपनी महत्वपूर्ण फाइनेंस जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अपना घर और वाहन भी खरीद सकेंगे.

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं, जो लाभ के कारक ग्रह हैं और नए साल में आपकी राशि पर अनुकूल दृष्टि डाल रहे हैं. इसलिए धनु राशि वालों को नए साल में शेयर मार्केट में हाथ जरूर आजमाना चाहिए. धनु राशि वाले स्वभाव से ही आर्थिक विकास का कोई अवसर नहीं छोड़ते और नए साल में शेयर सहित आय के कई नए अवसरों का लाभ उठाकर आर्थिक विकास कर सकते हैं. नए साल में इस राशि के जातकों को शेयरों, सट्टेबाजी और लॉटरी से लाभ मिलने की संभावना है. वे शेयरों में बहुत कम निवेश करके अच्छा खासा मुनाफा कमाएंगे और अपने बैंक खाते में धन की मात्रा बढ़ाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP