अनुराग कश्यप को करण जौहर संग काम करना पड़ा भारी, लोग मानते हैं पतन का कारण, डायरेक्टर ने 10 साल बाद अब दी सफाई
Last Updated:
अनुराग कश्यप ने बताया कि जब उन्होंने ‘बॉम्बे वेलवेट’ में करण जौहर के साथ काम किया तो उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी. कई लोगों का मानना था कि इसी फिल्म से उनके करियर का पतन शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि वह और करण दोनों अलग-अलग छोर पर खड़े हैं. उन्होंने कहा कि हमने सिर्फ एक फिल्म साथ में की है.
अनुराग कश्यप ने ‘बॉम्बे वेलवेट’ के बारे में बात की.मुंबई. साल 2015 में जब ‘बॉम्बे वेलवेट’ रिलीज हुई, तो इसे अनुराग कश्यप के करियर का एक अहम मोड़ माना जा रहा था. बड़े बजट और ग्रैंड लेवेल पर बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में थे. फिल्म का मकसद मुंबई के पुराने दौर को नए अंदाज में पेश करना था. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. अनुराग कश्यप का कहना है कि आज भी कई लोग इसे उनके करियर के पतन की शुरुआत मानते हैं. उन्होंने कहा, ‘लोगों को लगा मैंने समझौता कर लिया.’
अनुराग कश्यप ने ‘स्क्रीन’ से बातचीत में बताया कि ‘बॉम्बे वेलवेट’ और करण जौहर के साथ काम करने के उनके फैसले को लेकर लोगों की सोच आज भी उनके साथ जुड़ी हुई है. अनुराग ने माना कि करण जौहर के साथ उनकी साझेदारी उनके कई फैंस को पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें और करण को एक-दूसरे का प्रतिद्वंदी मानते थे. इस फिल्म में करण ने विलेन का रोल निभाया था.
अनुराग कश्यप ने कहा, “लोग मुझे और करण को दो अलग-अलग प्वाइंट पर देखते थे. करण का उस फिल्म में होना भी कई लोगों के लिए निराशाजनक था. मेरे काम को फॉलो करने वाले कई लोगों को लगा कि मैंने समझौता कर लिया, कि मैं अब स्टार्स के साथ और करण जौहर के साथ फिल्म बना रहा हूं.” यह विरोध सिर्फ फिल्म की असफलता को लेकर नहीं था, बल्कि लोगों की सोच को लेकर भी था. कई लोगों के लिए यह साझेदारी अनुराग कश्यप की इंडी पहचान से धोखा करने जैसा था.
करण जौहर की वजह से खत्म हुआ अनुराग कश्यप का करियर
अनुराग कश्यप कहते हैं कि सालों बाद भी यह सोच खत्म नहीं हुई है. आज भी लोग मानते हैं कि ‘बॉम्बे वेलवेट’ से उनके करियर का टर्निंग पॉइंट आया. उन्होंने कहा, “जो भी था, वही कहानी बन गई और आज भी चल रही है. अब भी लोग कहते हैं कि मेरा पतन तब हुआ जब मैंने करण से हाथ मिलाया. और मैं सोचता हूं, हाथ मिलाने का क्या मतलब? हमने बस एक फिल्म साथ में की थी.”
‘बॉम्बे वेलवेट’ का बजट और कलेक्शन
2015 में रिलीज हुई ‘बॉम्बे वेलवेट’ में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे. करण जौहर ने अहम किरदार निभाया था और विक्की कौशल सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे. करीब 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म दुनियाभर में सिर्फ 43 करोड़ ही कमा पाई. इस फिल्म से जुड़ी उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं, लेकिन इसकी असफलता ने अनुराग कश्यप की छवि पर गहरा असर डाला.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें