4 january 2026 ka panchang | magh maas first day 2026 panchang | Sunday ka shubh ashubh muhurat or shubh yog | 4 जनवरी 2026 का पंचांग

Share to your loved once


4 January 2026 Panchang: 4 जनवरी को माघ मास का पहला दिन है. सनातन धर्म में माघ मास को वर्ष का अत्यंत पुण्यदायक और तपस्यात्मक मास माना गया है. शास्त्रों में कहा गया है कि ‘माघस्नानं न कुर्वीत यो नरः पापकर्मकृत्’ अर्थात माघ मास में किए गए स्नान, दान और जप से पूर्वजन्म के पाप भी क्षीण हो जाते हैं. इस मास में काल, सूर्य और तीर्थ तीनों का संगम होता है. माघ मास के पहले दिन रवि पुष्य योग, त्रिपुष्कर योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. साथ ही माघ मास के पहले दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा और यह साल 2026 का सबसे पहला शुभ दिन है. आइए जानते हैं 4 जनवरी के पंचांग के बारे में…

4 जनवरी 2026 को शुभ योग
माघ मास में पवित्र नदी में स्नान कर सारे पापों से मुक्ति मिल सकती है. इसके अलावा, कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, तिथि 4 जनवरी को बड़े शुभ योग बन रहे हैं. 4 जनवरी को त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जिसमें हर तरह का शुभ कार्य किया जा सकता है, जैसे नया वाहन खरीदना, नया घर खरीदना, या कोई नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं. साथ ही इस दिन साल 2026 का पहला रवि पुष्य योग भी बन रहा है, यह योग ज्योतिष में अत्यंत शुभ और शक्तिशाली संयोग माना जाता है, जो धन-समृद्धि, व्यापार वृद्धि और नए कार्यों की सफलता के लिए विशेष फलदायी माना जाता है.

4 जनवरी 2026 शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 35 मिनट से लेकर 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा. अमृत काल मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 1 मिनट से लेकर 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से लेकर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. वहीं ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से लेकर 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.

4 जनवरी 2026 अशुभ मुहूर्त
अशुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को भद्रा का साया नहीं रहेगा, जबकि राहुकाल शाम 4 बजकर 20 मिनट से लेकर 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 3 बजकर 2 मिनट से लेकर 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगा, जबकि यमगण्ड काल दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से लेकर 1 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. दुर्मुहूर्त शाम 4 बजकर 15 मिनट से लेकर 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. आडल योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. रविवार के दिन भद्रा का साया नहीं रहने वाला है.

रविवार को सूर्योदय और चन्द्रोदय का समय
रविवार को सूर्योदय सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 38 मिनट पर होगा. बात अगर चन्द्रोदय की करें तो वह शाम 6 बजकर 40 मिनट पर होगा और अगले दिन यानी 5 जनवरी की सुबह 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. रविवार के दिन दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा. रविवार के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचें.

रविवार को शुभ योग का समय
रविवार को लगने वाले त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग को बहुत शुभ सहयोग माना है. त्रिपुष्कर योग दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से लेकर 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगा, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 3 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 15 मिनट (5 जनवरी) तक रहेगा. वहीं रवि पुष्य योग दोपहर 03 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन यानी 5 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP