Daily lucky tarot reading horoscope 4 January 2026 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 4 जनवरी 2026 | साल 2026 के पहले रविवार को बना रवि पुष्य योग का संयोग, मिथुन समेत 5 राशियों की बढ़ेगी प्रॉपर्टी और खुशियां
Daily Lucky Tarot Horoscope 4th January 2026: कल साल 2026 की पहली 4 तारीख और रविवार का दिन है. रविवार का दिन ग्रहों के राजा और सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव को समर्पित है. साल के पहले रविवार को चंद्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करने वाले हैं और पश्चिम दिशा की तरफ दिशा शूल लगने वाला है. साथ ही कल साल 2026 का पहला रवि पुष्य योग बन रहा है, इस शुभ योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. शुभ योग का फायदा 4 जनवरी को सिंह, वृश्चिक, कुंभ समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वाले कल रिलैक्स करने का मौका मिलेगा और अचानक से किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका बन सकता है. आइए जानते हैं कल का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
वृष (डेथ) का टैरो राशिफल (Taurus Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले रविवार को वृषभ राशि वालों को किस्मत चमकने के चांस बन रहे हैं. वृष राशि वालों को कल किसी बड़े फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट से जुड़ा प्लान फाइनल हो सकता है, जिसके लिए काफी एक्साइटेड नजर आ सकते हैं. आप किसी नई जगह बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको माता-पिता और विशेषज्ञों का समर्थन प्राप्त होगा. भगवान पर भरोसा और विश्वास बनाए रखें. जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिशें आपको मुश्किल हालात में डाल सकती हैं, लेकिन आप साहस के साथ उनसे बाहर निकलेंगे और आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी. रविवार की छुट्टी की वजह से काफी रिलैक्स रहेंगे और घर में छोटे बच्चों का शोर शराबा रहेगा, जो काफी पसंद आएगा.
कर्क (फाइव ऑफ कप्स) का टैरो राशिफल (Cancer Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले रविवार को कर्क राशि वालों को अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जो आपको दोस्तों के सहयोग से मिल सकता है. इस राशि के छात्रों की किसी अच्छे इंस्टिट्यूशन में पढ़ने की इच्छा कल पूरी हो सकती है, जिसमें आपको माता-पिता का समर्थन मिलेगा. अगर परिवार में कोई टेंशन चल रही है तो कल वह किसी रिश्तेदारी की मदद से खत्म होती नजर आएगी और चीजें फिर से स्थिर नजर आएंगी. कर्क राशि वालों को कल माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है, जहां आपकी कई प्रियजनों से मुलाकात के योग बन रहे हैं. अगर सेहत संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं तो कल से स्थिति में सुधार आना शुरू हो जाएगा और काफी एक्टिव भी नजर आएंगे.
कन्या (एट ऑफ कप्स) का टैरो राशिफल (Virgo Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले रविवार को कन्या राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और काफी समय से जो कार्य आप करना चाहते थे, उनके कल पूरे होने की संभावना बन रही है. कल जिंदगी के सभी एरिया में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे और विदेश यात्रा के चांस भी बन सकते हैं. हालांकि कन्या राशि वाले पुराने पेंडिंग काम पूरे करें, क्योंकि जल्द ही नया काम शुरू हो सकता है और यह आपके लिए काफी लाभदायक होगा. किसी विशेषज्ञ की मदद से आप बिजनेस बेहतर कर सकते हैं और लाभ होने की वजह से उनकी योजनाओं पर काम भी करना पसंद करेंगे. इस राशि के सिंगल जातकों की कल किसी समारोह में खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे दोबारा मिलने का विचार बना सकते हैं.
धनु (थ्री ऑफ़ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Sagittarius Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले रविवार को धनु राशि वालों की जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. धनु राशि वालों की कल परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा, जहां आपको अच्छा लगेगा. अगर ससुराल पक्ष में कोई समस्या चल रही है तो कल वह दूर हो जाएगी और बातचीत के माध्यम से स्थिति संभल जाएगी. जीवनसाथी का आपको सपॉर्ट रहेगा और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. धनु राशि वाले नेगेटिव विचारों को अपने मन पर हावी ना होने दें और अपनी पिछली कोशिशों की सफलता का रिव्यू करें. दूसरों से अपनी तुलना करने के बजाय, अपनी ज़िंदगी को बेहतर बनाने पर ध्यान दें. रविवार की छुट्टी की वजह से बच्चों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा और माता पिता के साथ जरूरी चीजों पर चर्चा कर सकते हैं.
मकर (फाइव ऑफ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Capricorn Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले रविवार को मकर राशि वालों को इनकम के नए मौके मिल सकते हैं, जिससे अच्छा प्रॉफिट होगा. इस राशि वालों के नए लव रिलेशनशिप बन सकते हैं और पार्टनरशिप का काम फायदेमंद हो सकता है. अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स आपको सफल होने में मदद करेंगी और आप अपने काम करने का तरीका बदल सकते हैं. जीवनसाथी के साथ अगर किसी तरह का विवाद चल रहा है तो कल वह खत्म हो जाएगा और फिर से बातचीत प्रकिया शुरू होगी. प्रॉपर्टी से जुड़े परिवार के जरूरी फैसले लिए जा सकते हैं, जिससे आपको लाभ ही होगा. आप पारंपरिक व्यावसायिक तरीकों से दूर होकर नए काम आजमा सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा.