mulank 9 varshik prediction 2026 how lucky will new year be for mulank 9 find out your lucky month in new year | साल 2026 में 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोग संभलकर करें खर्च और निवेश से पहले सोचें, इन सेक्टर में मिलेगी धन

Share to your loved once


Last Updated:

Mulank 9 Ank Jyotish 2026: अंक ज्योतिष अंकों और ज्योतिषीय तथ्यों का बेहद खास मेल है. इस मेल के माध्यम से आज जन्मतिथि के आधार पर सामने वाले के स्वभाव, भविष्य, करियर और जीवन के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण करता है. आज हम आपको मूलांक 9 वालों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं मूलांक 9 वालों का वार्षिक राशिफल 2026…

<strong>Mulank 9 Varshik Rashifal Prediction 2026:</strong> साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है लेकिन एक सवाल अक्सर मन में रहता है कि नया साल उनके लिए कैसा रहने वाला है. इस साल ऐसा क्या होने वाला है, जो पिछले साल नहीं हुआ. साल 2026 बाकी दूसरे साल से किस तरह अलग होने वाला है. इन सभी सवालों का जवाब आप अपनी जन्मतिथि के माध्यम से जान सकते हैं. अंक ज्योतिष शास्त्र में जन्मतिथि के माध्यम से आप गुण-दोष के साथ-साथ वर्तमान और भविष्य भी जान सकते हैं. ऐसे में अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 बनता है. मूलांक 9 का स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल देव हैं, जो साहस, रक्त, ऊर्जा, नेतृत्व और जुनून का प्रतीक माने जाते हैं. इसलिए मूलांक 9 वाले जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव अधिक रहता है. आइए जानते हैं मूलांक 9 का वार्षिक भविष्यफल…

साल 2026 मूलांक 9 वालों के लिए जोश और बदलाव से भरा साल रहने वाला है, लेकिन साथ ही यह साल आत्मसंयम और समझदारी की भी परीक्षा लेगा. साल 2026 में मूलांक 9 वालों की भावनाएं काफी तीव्र रह सकती हैं. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना या जल्दी प्रतिक्रिया देना इस साल परेशानी की वजह बन सकता है. कई पुराने मुद्दे, जिन्हें आप पहले टालते रहे हैं, दोबारा सामने आ सकते हैं. हालांकि यह असहज लग सकता है, लेकिन इन अधूरे मामलों का समाधान होना जरूरी है. अगर आप धैर्य से काम लेंगे, तो यह साल आपको मानसिक रूप से मजबूत बना सकता है.

करियर की बात करें तो साल 2026 में मूलांक 9 वालों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. खासतौर पर वे लोग जो प्रशासन, सुरक्षा, तकनीकी क्षेत्र, खेल या नेतृत्व से जुड़े कामों में हैं, उन्हें पहचान मिल सकती है. हालांकि सफलता तभी मिलेगी, जब आप अनुशासन और संयम बनाए रखेंगे. अहंकार या जल्दबाजी आपके काम बिगाड़ सकती है. टीमवर्क और सीनियर्स की सलाह मानना इस साल आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आर्थिक दृष्टि से साल 2026 मूलांक 9 वालों के लिए मिला-जुला रह सकता है. मूलांक 9 वालों की इस साल आमदनी बनी रहेगी, लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ सकते हैं. इस दौरान किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से बचना बेहतर होगा. पैसा उधार देना या बिना सोचे-समझे किसी योजना में पैसा लगाना नुकसानदेह हो सकता है. बजट बनाकर चलना और जरूरतों पर ध्यान देना समझदारी होगी.

स्वास्थ्य के लिहाज से मूलांक 9 वालों को साल 2026 में थोड़ा सतर्क रहना चाहिए. खासकर ब्लड प्रेशर, चोट लगने या जल्दबाजी में होने वाली दुर्घटनाओं का ध्यान रखें. प्रदूषण आपके लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए इससे सतर्क रहें. साथ ही गुस्से और तनाव का सीधा असर सेहत पर पड़ सकता है. इसलिए आप योग, ध्यान और नियमित व्यायाम आपको संतुलन में रखेंगे.

साल 2026 मूलांक 9 वालों का आध्यात्मिक झुकाव भी बढ़ेगा, धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं. सेवा कार्य, समाज के लिए कुछ करने की भावना और दूसरों की मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी.

साल 2026 आपके लिए दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का साल भी हो सकता है. अगर आप अपने अहंकार पर नियंत्रण रखते हैं, तो नेतृत्व की जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. साल 2026 में मार्च और जुलाई 2026 का महीना मूलांक 9 वालों के लिए खास रहेगा. इन महीनों में नए अवसर, सकारात्मक बदलाव और महत्वपूर्ण फैसले संभव हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

मूलांक 9 के लिए साल 2026 में खास रहेंगे ये दो महीने, जानें कैसा रहेगा साल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP