मुस्तफिजुर रहमान को हुआ 9.20 करोड़ का नुकसान, IPL के अलावा यहां से होती है इस बांग्लादेशी स्टार की कमाई, जानें कितनी है नेटवर्थ

Share to your loved once


Last Updated:

Mustafizur Rahman Net Worth: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे. भारत में उनका जमकर विरोध होने के बाद BCCI ने कोलकाता नाइटराइडर्स को स्क्वॉड से रिलीज करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद केकेआर ने उन्हें स्क्वॉड से हटा दिया. यह KKR के लिए बड़ा झटका तो है ही, साथ ही मुस्तफिजुर को भी 9.20 करोड़ रुपये का नुकसान है. आइए इस बांग्लादेशी तेज गेंदबाज की नेटवर्थ के बारे में जानते हैं.

मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ का नुकसान, कहां-कहां से करते हैं कमाई, जानें नेटवर्थमुस्तफिजुर रहमान की कितनी है नेटवर्थ.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2026 आईपीएल सीजन से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है. मुस्तफिज़ुर को KKR ने दिसंबर 2025 में IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, जिसका भारत में भारी विरोध तेज है. इसकी आंच मुस्तफिजुर रहमान तक भी पहुंची. उनको लेकर केकेआर की टीम और आईपीएल 2026 से हटाने की लगातार मांग की जा रही थी. टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. ऐसे में आइए इस क्रिकेटर की नेटवर्थ जानते हैं. साथ ही यह भी जानेंगे कि आईपीएल के अलावा मुस्तफिजुर कहां-कहां से कमाई करते हैं.

BCCI के निर्देश के बाद एक ऑफिशियल बयान में KKR ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग के रेगुलेटर के तौर पर BCCI के निर्देश पर कार्रवाई की है. बयान में कहा गया, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स पुष्टि करता है कि BCCI/IPL ने IPL के रेगुलेटर के तौर पर उसे आने वाले IPL सीजन से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है. यह रिलीज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर, सही प्रक्रिया और सलाह-मशविरे के बाद किया गया है. BCCI IPL नियमों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी देगा.’

मुस्तफिजुर रहमान की कितनी है नेटवर्थ.

क्रिकेट के नजरिए से यह फैसला KKR के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के टावर पर मोटी रकम देकर खरीदा था. मुस्तफिज़ुर लिमिटेड-ओवर्स क्रिकेट में अपनी वेरिएशन और असरदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनसे खास तौर पर धीमी पिचों पर अहम भूमिका निभाने की उम्मीद थी. हालांकि, BCCI ने फ्रेंचाइजी को भरोसा दिलाया है कि अगर वे चाहें तो उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी साइन करने की इजाजत दी जाएगी.

कौन हैं मुस्तफिजुर रहमान?
मुस्तफिजुर रहमान का जन्म 6 सितंबर, 1995 को बांग्लादेश के खुलना डिवीजन के सतखिरा जिले के टेटुलिया गांव में हुआ था. उन्होंने 22 जुलाई 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में, 18 जून 2015 को भारत के खिलाफ वनडे में और 24 अप्रैल 2015 को पाकिस्तान के खिलाफ T20I में इंटरनेशनल डेब्यू किया. तब से मुस्तफिजुर बांग्लादेश टीम के मुख्य खिलाड़ी बने हुए हैं. उन्हें ICC इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2016) जैसे अवॉर्ड मिले हैं और उन्हें कई बार ICC वनडे टीम ऑफ द ईयर में भी शामिल किया गया है.

मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 से बाहर

इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा अनुभव
मुस्तफिजुर रहमान एक टैलेंटेड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो बांग्लादेश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेलते हैं. 30 साल के इस पेसर ने 126 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 7.20 की इकॉनमी रेट से 158 विकेट लिए हैं. IPL में मुस्तफिजुर ने 60 मैच खेले हैं और 8.13 की इकॉनमी रेट से 65 विकेट लिए हैं. उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ IPL में डेब्यू किया था. इसके बाद मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं.

मुस्तफिजुर रहमान की नेटवर्थ, कहां-कहां से करते हैं कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुस्तफिजुर रहमान की नेट वर्थ लगभग 11 करोड़ रुपये ($1.2 मिलियन) है. वह मुख्य रूप से IPL कॉन्ट्रैक्ट, इंटरनेशनल मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करते हैं. दिल्ली कैपिटल्स के साथ 2025 सीजन के लिए उनकी IPL सैलरी 6 करोड़ रुपये थी. IPL के अलावा उनकी इनकम सोर्स बांग्लादेश की नेशनल टीम से मैच फीस और स्पॉन्सरशिप डील भी शामिल हैं. इनके अलावा मुस्तफिजुर दुनियाभर की कई टी20 लीग्स भी खेलते हैं, जहां से उनकी कमाई होती है. वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग का एक अहम हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने 82 मैच खेले हैं. इसके अलावा लंका प्रीमियर लीग, पाकिस्तान सुपर लीग और वाइटैलिटी ब्लास्ट का भी हिस्सा रहे हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ का नुकसान, कहां-कहां से करते हैं कमाई, जानें नेटवर्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP