बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की दहशत से डरे अक्षय कुमार, सीक्वल के लिए खाली किया मैदान, पोस्टपोन होगी ‘भूत बंगला’!
Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का जबरदस्त तूफान चल रहा है, जिसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. अब इस लहर का असर अक्षय कुमार की फिल्म पर पड़ता दिख रहा है. दरअसल, अक्षय और प्रियदर्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबरें हैं कि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है. अक्षय कुमार नहीं चाहते कि उनकी फिल्म इस सुनामी के बीच में फंसे. कहा जा रहा है कि बहुत जल्द ही नई तारीख का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा.
मार्च में रिलीज होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’.नई दिल्ली. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी पूरे 10 साल के बाद वापसी कर रही है. ये दोनों एक-दो नहीं, बल्कि तीन बड़ी फिल्मों- ‘हैवान’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘भूत बंगला’ के लिए हाथ मिला चुके हैं, जिससे फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. माना जा रहा है कि ‘भूत बंगला’ सबसे पहले अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसकी तैयारियां भी जोरों पर थीं. मगर अब खबर आ रही है कि फिल्म पोस्टपोन हो सकती है और मेकर्स अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं.
‘धुरंधर 2’ से ‘भूत बंगला’ का क्लैश नहीं चाहते अक्षय कुमार
एक सोर्स ने बताया कि अक्षय कुमार को अच्छी तरह पता है कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है. वह नहीं चाहते कि जब भारतीय सिनेमा का इतना बड़ा ऐतिहासिक पल चल रहा हो, तो वह अपनी फिल्म बीच में लाएं. अक्षय एक समझदार बिजनेसमैन हैं. उन्होंने देखा था कि कैसे ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने क्रिसमस पर रिलीज हुई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का खेल बिगाड़ दिया था. इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज टालने के बारे में एकता कपूर से बात की है और जल्द ही नई तारीख का ऐलान करेंगे.
एक-दो महीने आगे खिसक सकती है रिलीज डेट
सोर्स ने आगे बताया, ‘अक्षय उन लोगों में से नहीं हैं, जो सिर्फ इसलिए किसी डेट पर अड़े रहें, क्योंकि उन्होंने पहले उसका ऐलान कर दिया था. वह पूरी इंडस्ट्री के बारे में सोचते हैं. आदित्य धर और ज्योति देशपांडे के साथ ‘धुरंधर 2’ को लेकर लंबी चर्चा करने के बाद उन्होंने खुद अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को एक-दो महीने आगे खिसकाने का फैसला किया है.
परेश रावल और तब्बू भी हैं ‘भूत बंगला’ का हिस्सा
भूत बंगला’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें भूतिया ट्विस्ट का तड़का लगा है. फिल्म में वामिका गब्बी, अक्षय कुमार की प्रेमिका के रोल में दिखेंगी और मिथिला पालकर उनकी बहन बनी हैं. फिल्म में बड़े पैमाने पर बीएफएक्स का काम होना है, क्योंकि प्रियदर्शन इसे बहुत भव्य तरीके से बना रहे हैं. अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें