क्या महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा और जल्दी चढ़ता है नशा, कितने पैग के बाद हालत खराब? | women getting drunk faster than men | new year alcohol consumption news | know science doctor health effects

Share to your loved once


Last Updated:

Sharab Ka Nasha: नए साल के जश्न में खूब शराब बिके और परोसे गए. इस जश्न में हर क्लास के लोगों ने जमकर शराब पी. लेकिन इस बार के नए साल के जश्न में Gen-Z खासकर लड़कियों ने विशेषतौर पर जाम से जाम टकराया. सोशल मीडिया पर जिस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं, उससे लग रहा है कि पुरुष के मुकाबले महिलाओं पर भी अब शराब का नशा बढ-चढ़कर बोल रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुरुष और महिला अगर बराबर मात्रा में शराब पीते या बराबर पैग लेते हैं, तो किस पर नशा जल्दी और पहले चढ़ता है? जानिए वैज्ञानिक रिसर्च और डॉक्टरों की राय जो बताता है कि पार्टी में सबसे पहले कौन झूमता और किसको ज्यादा नुकसान होता है?

क्या महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा और जल्दी चढ़ता है नशा? जानें सबकुुछशराब का नशा पर ज्यादा और जल्दी चढ़ता है?

नई दिल्ली. नए साल के जश्न को लेकर सोशल मीडिया पर कई रीलें वायरल हो रही हैं. इस जश्न में जेन-जी (Gen-Z) की मस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है. खासकर लड़कियों के डांस और अत्यधिक शराब पीने की रीलें लोगों का ध्यान खींच रही हैं. सोशल मीडिया पर कमेंट्स में भी कई सारे सवाल उठाए जा रहे हैं कि लड़कियां किस तरह से डांस कर रही हैं और क्या वे भी अब जमकर शराब पीने लगी हैं? सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या ये लड़कियां किसी की पत्नी या बहु बनने के योग्य हैं? क्या ये एक अच्छी मां बन सकती हैं? क्या ये एक अच्छी नागरिक बनेंगी? ऐसे में सवाल उठता है कि क्या लड़कियों को भी शराब की लत पुरुषों की तरह ही लग गई है? ऐसे में अगर कोई महिला और पुरुष बराबर मात्रा में शराब पीते हैं तो किस पर जल्दी नशा चढ़ता है? क्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं पर शराब का नशा जल्दी हो जाता है?

नए साल के जश्न में 31 दिसंबर की रात दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम और बेंगलुरु जैसे कई शहरों के वीडियो सामने आए, जिसमें लड़कियों और महिलाओं ने जमकर शराब पीकर नशे में उलजुलूल हरकतें करती नजर आईं. लड़कियां अब पुरुषों की बराबरी के नाम पर शराब पीने लगी हैं और गाड़ियों में तोड़-फोड़ भी करने लगी हैं. इनके मुंह से गंदी-गंदी गालियां भी सुनने को मिल रही हैं. कई लड़कियां और महिलाएं शराब के नशे में सड़क के किनारे लेटे मिलीं, जिसका सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल हुए. इन महिलाओं को पुलिस वाले संभालते नजर आए. हद तो तब हो गई जब एक महिला सड़क किनारे लेटी नजर आई और उसके बच्चे को पुलिसवाले संभालते नजर आए. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या महिलाओं पर शराब का नशा पुरुष से ज्यादा और जल्दी चढ़ता है?



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP