‘मैं रूठी हुई थी’, ऋषि कपूर पर फिदा थी ये हसीना, क्रश की शादी में टूटे दिल से हुईं शामिल, बस एक ये ही थी तसल्ली
Last Updated:
बॉलीवुड के ‘चॉकलेट बॉय’ ऋषि कपूर ने अपने करियर में न जाने कितनों के दिल जीते, लेकिन एक दीवानी ऐसी भी थीं जिनका प्यार उनकी शादी के दिन मुरझा गया था. वो दीवानी 90s के दौर में हिट बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी. क्या आप जानते हैं वो हसीना कौन है?

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अगर किसी एक्टर को ‘चॉकलेट बॉय’ कहा गया, तो वो थे ऋषि कपूर. उनकी मासूम मुस्कान, रोमांटिक अंदाज और सहज अभिनय ने न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी लाखों दिलों पर राज किया. ‘बॉबी’, ‘कभी कभी’, ‘खेल खेल में’, ‘अमर अकबर एंथोनी’ और ‘रफू चक्कर’ जैसी फिल्मों ने उन्हें एक पूरी पीढ़ी का क्रश बना दिया था. लड़कियां उन्हें सिर्फ पसंद नहीं करती थीं, बल्कि दिल से चाहती थीं. क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की हसीना भी उन्हें टूटकर चाहती थी. लेकिन ऋषि कपूर ने नीतू कपूर से शादी कर दिल तोड़ दिया.

ऋषि कपूर पर लट्टू इस हसीना को जब पता चला कि वो शादी करने जा रहे हैं. तो उनका दिल टूट गया. शादी की न्यौता मिला तो शामिल हुईं, लेकिन चेहरे पर जरा भी मुस्कान नहीं थी. नाराजगी के साथ ये हसीना शादी में शामिल हुई. लेकिन मन में बस एक तसल्ली थी. क्या आप जानते हैं कि वो कौन सी हसीना है?

22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर और नीतू सिंह (अब नीतू कपूर) ने ग्रैंड सेरेमनी में शादी की. दोनों की लव स्टोरी कभी कभी के सेट पर शुरू हुई. शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे शामिल हुए. इस शादी में वो एक्ट्रेस भी शामिल थी, जो उनपर फिदा थीं. Photo: Instagram/Raveena Tandon
Add News18 as
Preferred Source on Google

ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि रवीना टंडन हैं. रवीना टंडन ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में छोटी थीं. लेकिन ‘चॉकलेट बॉय’ पर वह फिदा थीं. ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी का न्यौता मिला को वह शादी में पहुंचीं. लेकिन इस शादी से खुश नहीं थी. चेहरे में बिना मुस्कान के साथ वह शादी की हिस्सा बनीं. क्योंकि उनका सबसे बड़ा क्रश शादी कर रहा था.

एक थ्रोबैक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने खुद इस बात को याद करते हुए कहा था कि वह पूरी शादी के दौरान गुस्से में सुलग रही थी. उन्होंने कहा, ‘मैं रूठी हुई थी क्योंकि मेरी सबसे बड़ी क्रश की शादी हो रही थी. मुझे उन पर बहुत बड़ा क्रश था. जब भी वो विदेश जाते थे, मेरे लिए कोई गुड़िया या गिफ्ट लेकर आते थे और उनकी शादी में मैं पूरा समय उदास रही.’

हालांकि, उनके दिल को एक सांत्वना यह थी कि ऋषि कपूर ने शादी नीतू सिंह से की थी, जिन्हें रवीना बहुत पसंद करती थीं. रवीना ने आगे कहा, ‘इस बात की एकमात्र सांत्वना थी कि उन्होंने नीतू जी से शादी की. यह सबसे अच्छी बात थी. मुझे दोनों कपल के तौर पर प्यारे लगे. मैं दोनों को बहुत आदर करती थी.’

रवीना के पिता फिल्ममेकर रवि टंडन, ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके थे, जैसे ‘खेल खेल में’ और ‘झूठा कही का’. इसी वजह से परिवारों का करीबी रिश्ता था और छोटी रवीना ऋषि को ‘चिंटू अंकल’ कहती थीं. सालों बाद 1995 में दोनों ने ‘साजन की बाहों में’ में साथ काम किया.

फिल्म में रवीना ने रश्मि का रोल प्ले किया, जबकि ऋषि ने सागर को रोल प्ले किया था. ये रोमांटिक ड्रामा जय प्रकाश ने डायरेक्ट किया, जिसमें लव, सैक्रिफाइस और सोसाइटी प्रेशर की कहानी थी. ऋषि ने मजाक में कहा था कि अब रवीना को उन्हें ‘चिंटू जी’ कहना पड़ रहा है, जिससे पुराना क्रश मीठी याद बन गया.

ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को ल्यूकेमिया के कारण निधन हो गया. इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया. रवीना टंडन ने भी अपने बचपन के इस सितारे को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की एक पुरानी तस्वीर और एक इंटरव्यू का क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘बस तुमसे प्यार! ऐसा लगता है जैसे मेरी जिंदगी, मेरी बचपन की यादों का एक हिस्सा छीन लिया गया… ये उचित नहीं चिंटू अंकल. आपने हम सबके साथ ये सही नहीं किया. अलविदा तक कहने का मौका नहीं मिला. हम आपको बहुत याद करेंगे.’

उन्होंने अपनी यादों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘उनकी संक्रामक हंसी, उनकी बुद्धिमत्ता, वो घटनाएं, यहां तक कि जब वो सेट पर मुझे डांटते थे… मुझे आज भी उसी 5 साल की बच्ची की तरह देखते थे. पेरिस से मेरे लिए लाए पहली वॉकी-टॉकी गुड़िया, नीतू आंटी से बिना बताए सगाई करने पर मेकअप गिफ्ट… मेरा दिल गर्व से भर गया था जब मैंने 2009 के इस अखबारी इंटरव्यू में चिंटू अंकल की तारीफ पढ़ी… इतनी यादें और तोड़े हुए दिल छोड़ गए आप… #अलविदा. आप बहुत याद आएंगे चिंटू अंकल.’