सिंह राशिफल 03 जनवरी 2026: बिजनेस और नौकरी में बड़ा बदलाव! जल्दबाजी में न लें निर्णय, पार्टनर का रखें खास ध्यान

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 03 January 2026; आज का सिंह राशिफल: आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खासतौर पर वे जातक जिनकी कुंडली में राहु दोष, कालसर्प दोष या पितृ दोष मौजूद है, उनके लिए आज उपासना, साधना और शांति कर्म कई गुना फलदायी हो सकते हैं.

Aaj ka Singh Rashifal 03 January 2026, Leo Horoscope Today: खरगोन जिले के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज मेहता के अनुसार, शनिवार 3 जनवरी 2026 का दिन आर्द्रा नक्षत्र और पूर्णिमा तिथि का विशेष संयोग लेकर आया है. यह दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन आध्यात्मिक दृष्टि से इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खासतौर पर वे जातक जिनकी कुंडली में राहु दोष, कालसर्प दोष या पितृ दोष मौजूद है, उनके लिए आज उपासना, साधना और शांति कर्म कई गुना फलदायी हो सकते हैं.

सिंह राशि का शिक्षा राशिफल
पंडित पंकज मेहता के अनुसार, शिक्षा और करियर के क्षेत्र से जुड़े सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत और धैर्य का है. विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. वर्तमान ग्रह स्थिति के कारण मन अपने विषयों से भटककर अन्य विषयों या गतिविधियों की ओर जा सकता है. ऐसे में जरूरी है कि छात्र अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें. आज की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम भविष्य में जरूर मिलेगा. वहीं, शिक्षक और शिक्षा से जुड़े लोगों को भी आज अपने कार्यों में अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी, जिसका लाभ आने वाले समय में देखने को मिलेगा.

सिंह राशि का करियर राशिफल
नौकरी करने वाले सिंह राशि के जातकों को आज अपने स्वभाव और व्यवहार में संतुलन लाने की आवश्यकता है. गुस्सा और अहंकार आपके बनते हुए कार्यों में बाधा बन सकता है. दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखना आपके हित में रहेगा. जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें फिलहाल थोड़ा और धैर्य रखना पड़ सकता है. यह समय संघर्ष और निरंतर प्रयास का है.

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहने वाला है, लेकिन खानपान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. सिंह राशि के जातकों को आज अधिक तला-भुना और गरिष्ठ भोजन करने से बचना चाहिए. पेट से जुड़ी समस्याएं या एलर्जी की शिकायत उभर सकती है. साफ-सुथरा और हल्का भोजन करना लाभकारी रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने के योग बन रहे हैं. कुछ विशेष व्यापारों में लाभ मिलने की संभावना है. खासकर किराना और आर्टिफिशियल सामग्री से जुड़े कारोबारियों के लिए निवेश और मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं दिखेगा. सामान्य लेन-देन बना रहेगा.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध 
पारिवारिक और प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है. पति-पत्नी या प्रेमियों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है. बेवजह के झगड़ों से बचना और बातों को नजरअंदाज करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

आज क्या करें और क्या न करें
ज्योतिषाचार्य पंकज मेहता के अनुसार, आज राहु, शनि, पितृ या कालसर्प दोष की शांति के लिए पूजा, उपासना और साधना करना श्रेष्ठ रहेगा. पीपल के वृक्ष की पूजा करें और दीपक जलाएं. संभव हो तो तीर्थ स्नान करें. यदि यह संभव न हो तो पवित्र नदी का जल या गाय का कच्चा दूध शरीर पर लगाकर स्नान करें. आज विवादों से दूर रहें और पैरों में पहनने वाली कोई नई वस्तु खरीदने से बचें.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homeastro

आज का सिंह राशिफल: बिजनेस-नौकरी में बड़ा बदलाव! जल्दबाजी में न लें निर्णय, पढ़े

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP