कहीं सोने की परत के साथ करी तो कहीं आलिया का फेवरेट मिल्क केक, खास हैं रांची के ये रेस्टोरेंट, साक्षी धोनी भी फैन! – Jharkhand News

Share to your loved once


Last Updated:

Ranchi Restaurants Famous For Unique Dishes: झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर कुछ ऐसे रेस्टोरेंट हैं, जहां पर आपको काफी यूनिक और पॉपुलर डिशेस खाने को मिलेंगी. इसी वजह से यहां पर ऐसी भीड़ होती है कि आपको टेबल बुक करने के बाद भी एक घंटा इंतजार करना पड़ सकता है.

f

इनमें सबसे पहले नाम आता है अंश रेस्टोरेंट का जहां पर सोने और चांदी की परत के साथ पिज़्ज़ा से लेकर पनीर कोफ्ता जैसी बहुत सी डिशेस परोसी जाती हैं. यहां की खास बात है कि जब आप दाल मखनी ऑर्डर करेंगे तो उसके ऊपर आपको सोने की दो परत देखने को मिलेंगी. ये देखने में बड़ा यूनिक और खाने में भी बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है. ऐसा आपको पूरे रांची में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा.

h

यही कारण है कि जो लोग थोड़ा रॉयल खाने का आनंद लेना चाहते हैं या किसी खास को एकदम खास खाना खिलाने का प्लान बनाकर रखते हैं, उनके लिए फिर यह जगह एकदम परफेक्ट है. इसके साथ ही दाम भी हर एक आइटम का लगभग 300 से 400 के बीच रहता है. फैमिली डिनर के लिए यहां पर काफी अच्छे इंतजाम किये गये हैं.

y

दूसरी तरफ है रांची का उना रेस्टोरेंट. यहां पर आलिया भट्ट का स्पेशल लंदन वाला मिल्क केक काफी पॉपुलर है और ये खाने के लिए यहां लोगों की लाइन लगी रहती है. ऐसा मिल्क केक आपको और कहीं देखने को नहीं मिलेगा. यहां खासतौर पर इसे दूध के साथ परोसा जाता है. क्रीम मलाई का मिक्स आपका दिन बना देगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

g

यह डेजर्ट के रूप में मिलता है और खाने के बाद ऐसा हो नहीं सकता कि लोग इसको ट्राई ना करें. यह यहां की सबसे पॉपुलर डिश है. कई बार तो लोग सिर्फ इसी को एक्सप्लोर करने के लिए यहां पर आते हैं. यहां का एंबिएंस ऐसा है कि आपको फाइव स्टार होटल की याद आ जाएगी. यहां धोनी से लेकर साक्षी और ईशान किशन तक बड़े क्रिकेटर्स और मंत्री भी डिनर करते हुए दिख जाते हैं.

h

इसके बाद बात जब पनीर चिली और चाउमिन की आती है, तो सबसे पहले लोग कावेरी जाते हैं. दरअसल, कावेरी का चिली और चाउमिन इतना लोकप्रिय है कि आप स्ट्रीट फूड भूल जाएंगे. ये एक प्लेट में क्वांटिटी इतनी अधिक देते हैं कि दो से तीन लोग आराम से खा लेते हैं. इनका हाइजीन लेवल और बनाने का तरीका ऐसा होता है कि आप चाइनीज खाने स्पेशली यहीं पर आएंगे.

g

यहां पर इनका खुद का फॉर्म है जहां पर पनीर तैयार होता है. कहते हैं पूरी रांची में सबसे शुद्ध पनीर का चिली यहीं पर मिलता है और लोगों की आज भी इतना विश्वास है कि यहां पर आपको टेबल बुक करने के बाद 1 घंटा इंतजार करना पड़ेगा, तब आपको टेबल मिलेगा. अब आप समझ सकते हैं कितनी भीड़ होती होगी.

g

इसके बाद आप आ जाइए रांची के कृष्णा रेस्टोरेंट में. यहां पर खासतौर पर लोग लंच करने के लिए आते हैं. क्योंकि, यहां पर क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों ही इतना बैलेंस करके दिया जाता है कि आप एक प्लेट सब्जी में ही तीन लोग खा लें और दो नान में ही आपका पेट भर जाए. इसलिए यह जगह बजट फ्रेंडली के साथ हाई क्वालिटी के लिए जानी जाती है. यहां भी टेबल बुक करने के बाद कम से कम आधा घंटा इंतजार करना पड़ेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कहीं सोने की परत वाली करी तो कहीं आलिया का फेवरेट मिल्क केक, खाना है? यहां आएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP