Shahrukh Khan Mustafizur IPL Controversy: शाहरूख खान को लेकर घमासान तेज, अब लोनी विधायक ने बोला हमला
Last Updated:
Shahrukh Khan Mustafizur IPL Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. वजह है उनकी IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को खरीदना. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के बीच इस फैसले को लेकर राजनीतिक नेता, धर्मगुरु और अन्य लोग शाहरुख को निशाने पर ले रहे हैं.
शाहरूक खान के आईपीएल को लेकर विवाद.Shahrukh Khan Mustafizur IPL Controversy: आईपीएल में शाहरुख खान की टीम द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को खरीदे जाने के बाद मामला खेल से निकलकर सियासत के अखाड़े में पहुंच गया है. एक ओर फ्रेंचाइजी और क्रिकेट प्रशंसक इसे पूरी तरह खेल और पेशेवर अनुबंध से जुड़ा फैसला बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ राजनीतिक नेताओं ने इसे राष्ट्र और भावनाओं से जोड़ दिया है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के बीच इस फैसले को लेकर राजनीतिक नेता, धर्मगुरु और अन्य लोग शाहरुख को निशाने पर ले रहे हैं. कुछ ने उन्हें देशद्रोही तक करार दिया है, जबकि कुछ उनके पक्ष में खड़े हो गए हैं.
शाहरुख खान को पर तीखी बयानबाजियों का दौर लगातार जारी है. मामले पर सबसे पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने चिंता जताई थी. जिसके बाद विवाद और तेज हो गया. अब धरेंद्र शास्त्री और स्वामी रामभद्राचार्य ने भी शाहरुख खान पर दिए बयान को लेकर देवकीनंदन ठाकुर को सपोर्ट किया है.
अब गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का इस मामले में विवादित बयान सामने आया है. एक जागरण कार्यक्रम के मंच से संबोधित करते हुए विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अभिनेता शाहरुख खान को लेकर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए लोगों से शाहरुख खान की फिल्मों के बहिष्कार की अपील की. विधायक ने कहा कि कोई भी उनकी फिल्में न देखे और उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाए. नंदकिशोर गुर्जर ने मंच से यह भी कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी. उन्होंने अभिनेता पर देशविरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें बांग्लादेश जाकर अपनी मौसी के पास चले जाना चाहिए. हालांकि, शाहरुख खान या कोलकाता नाइट राइडर्स प्रबंधन की ओर से इस बयान पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें