चावल का आटा, गुड़ और भाप…सिंपल है भक्का पीठा की रेसिपी, देसी झारखंडी व्यंजन, ना तेल, ना मसाला, स्वाद में एवन! – Jharkhand News

Share to your loved once


Last Updated:

Jharkhandi Bhakka Pitha Recipe: झारखंड बिहार का पारंपरिक भक्का पीठा सिर्फ चावल के आटे और पानी की भाप से बनता है. फिर भी इसका स्वाद दिल जीत लेता है. ठंड के मौसम में सेहत और परंपरा से जुड़ी इस खास रेसिपी को जानना हर देसी स्वाद प्रेमी के लिए जरूरी है.

झारखण्ड, बिहार का पारम्परिक व्यंजन है भक्का पीठा

झारखंड और बिहार की मिट्टी में बसे पारंपरिक पकवानों की अपनी अलग पहचान है. यहां के कई ऐसे व्यंजन हैं जो खासतौर पर मौसम से जुड़े होते हैं. इन्हीं में से एक है भक्का पीठा, जो सिर्फ ठंड के दिनों में ही बनाया और खाया जाता है. जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है, गांव से लेकर शहर तक कई घरों में भक्का पीठा जरूर बनता है.

ठंड के दिनों मे जरूर बनाया जाता है यह व्यंजन

भक्का पीठा सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि परंपरा और स्वाद का संगम है. यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही मुलायम और हल्का भी होता है. ठंड के मौसम में इसे खाने से शरीर को गर्मी मिलती है, जिससे सर्दी-जुकाम से भी बचाव होता है. यही वजह है कि बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक, सभी को यह बहुत पसंद आता है.

भक्का पीठा बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत होती है

भक्का पीठा बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. इसमें मुख्य रूप से चावल, गुड़ और नारियल का बुरादा इस्तेमाल किया जाता है. ये तीनों चीजें आसानी से उपलब्ध होती हैं और पूरी तरह से देसी व स्वास्थ्यवर्धक होती हैं. इसमें न तो तेल का इस्तेमाल होता है और न ही किसी मसाले का.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले चावल को धो कर सूखने दे

सबसे पहले चावल को दो से तीन बार अच्छे से धो लिया जाता है. इसके बाद चावल को किसी साफ सूती कपड़े पर फैलाकर धूप में या पंखे के नीचे अच्छी तरह सुखा लिया जाता है.

फिर चावल को पिस कर आँटा बना ले

जब चावल पूरी तरह सूख जाएं, तब उसे मिक्सी में पीसकर बारीक आटा बना लिया जाता है. पीसने के बाद छलनी से आटा छान लें.अब इस चावल के आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर हल्के हाथ से मिलाया जाता है, ताकि आटा न ज्यादा गीला हो और न ही ज्यादा सूखा.

अब गैस या चूल्हे पर पानी से भरा हांडी चढ़ाये

अब एक हांडी या बर्तन में पानी डालकर गैस पर चढ़ा दें. ऊपर से मिट्टी का ढक्कन जिसके नीचे छेद हो, उस पर रखें. ढक्कन और हांडी को आटा के लोए से साट दे या चलनी रखें, ताकि सिर्फ भाप ऊपर आए. इसी भाप में भक्का पीठा पकाया जाता है, जिससे वह बेहद मुलायम बनता है.

अब कटोरी ले उसमे चावल का आँटा डाले

अब एक कटोरी लें. सबसे पहले नीचे चावल का आटा डालें, फिर बीच में गुड़ और नारियल का बुरादा रखें. ऊपर से फिर चावल का आटा डालकर कटोरी को पूरा भर दें. इसके बाद कटोरी को सूती कपड़े में लपेट लें.

कटोरी को बर्तन के ऊपर रखना है

अब इस कटोरी को उबलते पानी के ऊपर, जहां से भाप निकल रही हो, वहां रख दें. कटोरी को हटाकर सूती कपड़े से पीठा को लपेटकर रख दें. कुछ ही देर में भक्का पीठा पककर तैयार हो जाएगा. इसी तरीके से सारे पीठे बनाएं. बिना तेल-मसाले का यह पारंपरिक पकवान स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

चावल का आटा, गुड़, भाप..सिंपल है भक्का पीठा रेसिपी, ना तेल-ना मसाला, स्वाद एवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP