South Africa T20 World Cup Full squad: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है. टीम में ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है.

Share to your loved once


नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. लगभग सभी टीमों ने टूर्नामेंट के लिए अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है. शुक्रवार को साउथ अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. टीम में लुंगी एनगिडी की चोट के बाद वापसी हुई है, लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें फैंस साउथ अफ्रीका के स्क्वाड में देखना चाहते थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला है. उन्हीं में से एक युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स भी हैं.

टी20 क्रिकेट में लगभग 140 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले स्टब्स को विश्व कप की टीम में शामिल नहीं किया गया है. टी20 विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका के पास है और यहां की पिचों पर स्टब्स को खेलने का अच्छा अनुभव भी है. आईपीएल में स्टब्स ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं. खास तौर से अंतिम ओवरों में स्टब्स अपने तेज तर्रार बैटिंग से कभी भी मैच के रुख को पलटने की क्षमता रखते हैं, लेकिन अफसोस ही इस मैच विनर प्लेयर की टीम में जगह नहीं बन पाई.

ये भी पढ़ें-BBL में पाकिस्तानी गेंदबाज की शर्मनाक धुनाई, मुट्ठी में था मैच, आखिरी ओवर में लुटा दी टीम की इज्जत!

रिकेल्टन और हेंड्रिक्स भी टीम में नहीं

ट्रिस्टन स्टब्स ही नहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज रायन रिकेल्टन और रीजा हेंड्रिक्स जैसे तूफानी खिलाड़ी को भी साउथ अफ्रीकी टीम के स्क्वाड में जगह नहीं मिल पाई है. रिकेल्टन फिलहाल एसए टी20 में खेल रहे हैं और शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन उनकी जगह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को टीम में शामिल किया गया है. टी20 फॉर्मेट में रिकेल्टन लगभग 144 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं. ऐसे में रिकेल्टन को न चुनना साउथ अफ्रीका की भूल भी साबित हो सकती है.

इसके अलावा एक्स फैक्टर कहे जाने वाले रीजा हेंड्रिक्स की भी विश्व कप के लिए मजबूत दावेदारी थी, लेकिन उन्हें भी मौका नहीं मिल पाया है. टी20 इंटरनेशनल में 2500 से ज्यादा रन बना चुके हेंड्रिक्स के लिए स्क्वाड में जगह नहीं बन पाई. ऐसे में साउथ अफ्रीकी टीम ने आईसीसी के इस टूर्नामेंट के लिए कुछ की प्लेयर को शामिल नहीं करके युवा ब्रिगेड पर ज्यादा भरोसा दिखाया है.

टी20 विश्व कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम-

ऐडन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जॉर्जी, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कैगिसो रबाडा, जेसन स्मिथ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP