‘घर कब आओगे’ सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पिता धर्मेंद्र को यादकर भावुक हुए सनी देओल, कहा- मेरा दिमाग हिला हुआ है
Last Updated:
सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ के सॉन्ग लॉन्च के दौरान पिता धर्मेंद्र को यादकर काफी इमोशनल हो गए. पिछले साल नवंबर में धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी अभी भी उस दुख से उबर नहीं पाए हैं. इवेंट में उन्होंने दिल खोलकर कहा कि उनके पिता की फिल्म हकीकत ही वो वजह थी, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्में करने का फैसला किया था. सनी देओल ने भरे गले से कहा कि वह फिलहाल ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि उनका दिमाग अभी भी हिला हुआ है.
‘बॉर्डर 2’ लॉन्च इवेंट हुए भावुक हुए सनी देओल.नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सनी देओल इन दिनों अपनी अगली फिल्म बॉर्डर 2 को सुर्खियों में बने हुए हैं. यह साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. हाल ही में सनी देओल बॉर्डर के गाने ‘घर कब आओगे’ की लॉन्चिंग के लिए पूरी टीम के साथ जैसलमेर पहुंचे थे. इस मौके पर वह अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए इमोशनल हो गए. सनी देओल ने यह भी बताया कि कैसे उन्हें अपने पिता धर्मेंद्र की मशहूर फिल्म हकीकत की वजह से देशभक्ति फिल्मों से जुड़ने की प्रेरणा मिली थी.
देशभक्ति फिल्म है धर्मेंद्र की ‘हकीकत’
धर्मेंद्र की फिल्म हकीकत साल 1964 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध की घटनाओं पर आधारित थी, जिसमें लद्दाख में तैनात भारतीय सैनिकों की एक छोटी सी टुकड़ी ने अपने से कहीं ज्यादा ताकतवर और बड़ी दुश्मन सेना का डटकर मुकाबला किया था. इस क्लासिक फिल्म में धर्मेंद्र ने लीड रोल निभाया था.
इवेंट में भावुक हुए सनी देओल
इवेंट के दौरान सनी देओल काफी भावुक हो गए और उन्होंने कहा, ‘मैं ज्यादा कुछ नहीं बोल पाऊंगा, मेरा दिमाग अभी थोड़ा हिला हुआ है.’ उनका इशारा अपने पिता धर्मेंद्र के निधन की ओर था, जिन्होंने 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली थी. धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 1 जनवरी को रिलीज हो चुकी है. अब सनी देओल बॉर्डर 2 फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज के लिए तैयार है. इसमें अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें