गोभी और टमाटर बनीं मुनाफे की फसल, आधुनिक तकनीक से बढ़ा उत्पादन
Lakhimpur Kheri News : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सर्दियों के मौसम में सब्जी की खेती किसानों के लिए मुनाफे का मजबूत जरिया बनती जा रही है. गोभी और टमाटर जैसी सब्जियां कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आमदनी दे रही हैं. बाजार में इन सब्जियों की लगातार बनी रहने वाली मांग के चलते किसान अब पारंपरिक फसलों के साथ नगदी फसलों की ओर भी तेजी से रुख कर रहे हैं.