aaj ka vrishabh rashifal taurus horoscope today love career business may get legal trouble, वृषभ राशि वालों के जीवन में आज आ सकती है आफत, सावधानी से चलने की जरूरत!

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के जीवन में शनिवार का दिन आफत लेकर आने वाला है. आज आप किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं. ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 3 जनवरी को पौष माह की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज आद्रा नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं. मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के जीवन में आज अचानक ऑफत आ सकती है. आज आप किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं. आज आपको अपने वाणी पर भी संयम रखने की जरूरत है. परिस्तिथियां जैसी भी हो, आज वृषभ राशि के जातकों को घर-परिवार का पूरा सहयोग भी मिलने वाला है. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज वो ऊर्जा से भरें रहेंगे. आज आपको परीक्षा में सफलता भी मिलेगी.

बिजनेस में धन लाभ के योग

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें धन का लाभ होगा. आज आपको व्यवसाय में उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा. जिस प्लानिंग पर आप लंबे समय से काम कर रहे हैं, आज आप उसे मूर्त रूप भी दे सकते हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनके प्रमोशन में कुछ अड़चने भी आ सकती हैं, लेकिन इन सब के बाद भी आपको धैर्य से काम करने की जरूरत है. आज आपको ऑफिस में बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको अच्छा मुनाफा भी होगा.

लव लाइफ में रहेगा शानदार

वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज बेहतरीन होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर क़्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं. आज आपके लव लाइफ के सारे उतार-चढ़ाव भी खत्म होंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका जीवन सामान्य रहने वाला है. आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान हनुमान जी की पूजा आराधना करें और किसी गरीब या जरूरतमंद को अनाज का दान करें. इससे आपके काम बनने शुरू हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वालों के जीवन में आज आ सकती है आफत, सावधानी से चलने की जरूरत!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP