चीन में चांदी की खरीदारी बढ़ी, भारत पर भी दिखा असर

Share to your loved once


Last Updated:

China Silver Market : पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चीन के बुलियन बाजार का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी की तरह लोग चांदी बेच रहे थे. आखिर ऐसी नौबत क्‍यों आई और इससे भारत सहित दुनियाभर के बाजारों पर क्‍या असर पड़ने वाला है.

ख़बरें फटाफट

चीन में रेहड़ी लगाकर बेच रहे चांदी, दुनिया को खोजे नहीं मिल रही, समझें माजराभारत में चांदी का उत्‍पादन कम और डिमांड दुनिया में सबसे ज्‍यादा है.

नई दिल्‍ली. चांदी का नाम लेते ही भारतीय ग्राहकों की आंखों में चमक आ जाती है, लेकिन आजकल चांदी की चमक ने हमारी आंखों को चकाचौंध कर रखा है. 3 लाख के आंकड़े की तरफ बढ़ रही चांदी धीरे-धीरे छोटे ग्राहकों से दूर होती जा रही है. लेकिन, दूसरी तरफ पड़ोसी चीन में चांदी ऐसे बेची जा रही मानों सब्‍जी मंडी लगी हो. चीन के सबसे बड़े ज्‍वैलरी बाजार में सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर लोग चांदी बेच रहे हैं. इसकी तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही दुनियाभर से रिएक्‍शन आने शुरू हो गए. आखिर यह पूरा माजरा क्‍या है और चीन में चांदी की चकाचौंध इतनी ज्‍यादा कैसे फैली हुई है.

सोशल मीडिया पर यह तस्‍वीरें चीन के सबसे बडे़ ज्‍वैलरी मार्केट शुइबेई से पोस्‍ट की गई हैं. ट्विटर पर पोस्‍ट किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि बाजार में जमीन पर लोग 15 किलोग्राम वजनी चांदी के बड़े स्‍लैब खुले में बेच रहे हैं. यह चीन का सबसे बड़ा संगठित बाजार है, जहां खुदरा बाजार नहीं लगता बल्कि रोजाना टनों के हिसाब से चांदी की खरीद-बिक्री की जाती है. दुनियाभर में चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं, लिहाजा चीन में भी जमकर चांदी की खरीदारी कर रहे हैं. माहौल ऐसा बन जा रहा जैसे कि सब्‍जी बाजार हो और लोग रेहड़ी-पटरी की तरह चांदी की खरीदारी करते दिख रहे हैं.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP