सिगरेट, दारू, चखना…सब डाउन, सेंसेक्स पहुंचा 600 पार लेकिन इनका हो गया बंटाधार, नए साल के जश्‍न में मिला जख्‍म!

Share to your loved once


Last Updated:

Share Market : सरकार ने सिगरेट कंपनियों पर नया टैक्‍स लगा दिया है, जिससे शुक्रवार के कारोबार में सिगरेट, शराब और नमकीन बनाने वाली कंपनियों के स्‍टॉक में गिरावट दिखी. हालांकि, सेंसेक्स और निफ्टी ने आज के कारोबार में तेज उछाल लगाई है.

ख़बरें फटाफट

सिगरेट, दारू, चखना...सब डाउन, सेंसेक्स पहुंचा 600 पार लेकिन इनका बंटाधारशेयर बाजार में तेजी के बावजूद शराब, सिगरेट और नमकीन कंपनियों के शेयर टूटे हैं.

नई दिल्‍ली. नए साल के जश्‍न में एक तरफ जहां शराब और सिगरेट की जमकर बिक्री हुई, वहीं शेयर बाजार में इनकी कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा. शुक्रवार को बाजार में सेंसेक्‍स ने तो नए साल का तोहफा करीब 600 अंकों की बढ़त के साथ दिया तो सिगरेट, दारू और चखना जैसी कंपनियों में तेज गिरावट का माहौल नजर आया. बाजार पर नजर डालें तो पता चलता है कि नए साल के जश्‍न में जहां इन कंपनियों के स्‍टॉक में तेजी की उम्‍मीद थी, वहीं हकीकत इसके ठीक उलट नजर आई और सरकार के एक फैसले ने इन तीनों ही सेक्‍टर की कंपनियों का नया साल फीका कर दिया.

आज सुबह के कारोबार में सबसे ज्‍यादा असर तो सिगरेट कंपनी आईटीसी पर दिखा, जिसके मार्केट कैप में 2 दिनों में 72 हजार करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा की गिरावट दिखी. इसकी वजह सरकार की ओर से तंबाकू और सिगरेट जैसे हानिकारक उत्‍पादों पर जीएसटी व एक्‍साइज टैक्‍स बढ़ाना है. लेकिन, इस फैसले का असर सिर्फ सिगरेट कंपनी पर ही नहीं दिखा, बल्कि शराब और नमकीन बनाने वाली कंपनियों पर भी गया. आज के कारोबार पर नजर डालें तो सिगरेट, दारू और चखना, इन तीनों का ही उत्‍पादन करने वाली कंपनी के स्‍टॉक में गिरावट देखी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP