Usman Khawaja records: 7 बार ऑस्ट्रेलिया ने टीम से निकाला…हर बार की दमदार वापसी, उस्मान ख्वाजा के नाम दर्ज हैं 6 बड़े रिकॉर्ड

Share to your loved once


Last Updated:

Usman Khawaja records: उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिटायरमेंट का ऐलान किया. ख्वाजा ने कहा कि सिडनी में वह करियर का आखिरी टेस्ट खेलेंगे. बाएं हाथ के बल्लेबाज ख्वाजा ने अपने करियर में तीनों फॉर्मेट में खेले लेकिन उनकी पहचान टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर हुई. ख्वाजा के नाम 6 बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. वह ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज भी हैं.

7 बार टीम ने निकाला... उस्मान ख्वाजा के नाम दर्ज हैं 6 बड़े रिकॉर्डउस्मान ख्वाजा ऐसा करने वाले ब्रैडमैन के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं.

नई दिल्ली. उस्मान ख्वाजा की गिनती टेस्ट के मजबूत ओपनर में होती है. पाकिस्तान में जन्मे और ऑस्ट्रेलिया की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले ख्वाजा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.बाएं हाथ के इस अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा. ख्वाजा ने शुक्रवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया.

उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तीनों ही फॉर्मेट खेले हैं, लेकिन उनकी पहचान टेस्ट फॉर्मेट के एक दमदार सलामी बल्लेबाज की है. वह लंबे समय से इस भूमिका में ऑस्ट्रेलिया के लिए करिश्माई प्रदर्शन करते रहे हैं. अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उस्मान ख्वाजा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जो युवा क्रिकेटरों को निश्चित तौर पर प्रेरित करेंगे.

उस्मान ख्वाजा ऐसा करने वाले ब्रैडमैन के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट खेलने वाले पाकिस्तान मूल के पहले क्रिकेटर हैं ख्वाजा
ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट खेलने वाले पाकिस्तान मूल के पहले क्रिकेटर हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पहले मुस्लिम क्रिकेटर भी हैं. वह ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट मैच में टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं. टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले वह ब्रैडमैन के बाद दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. वह श्रीलंका में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं. ख्वाजा टेस्ट में भारत में एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं. 2023 में अहमदाबाद टेस्ट में 180 रन की पारी में उन्होंने 422 गेंदें खेलीं थीं.

ख्वाजा दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं
पाकिस्तान से आकर ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के लिए इतने लंबे समय तक खेलना उस्मान ख्वाजा के लिए निश्चित तौर पर बड़ी उपलब्धि है. उन क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है जो दूसरे देश की राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने का सपना संजोए हैं. इसका जिक्र ख्वाजा ने अपने संन्यास की घोषणा के दौरान भी कियाय. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की यात्रा आसान नहीं रही है. वह 7 बार टीम से ड्रॉप हुए, लेकिन हिम्मत नहीं हारे और हर बार दमदार वापसी की. 4 जनवरी से शुरू हो रहा सिडनी टेस्ट उनके करियर का आखिरी टेस्ट होगा.

रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए भावुक हुए उस्मान ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा ने 14 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला
उस्मान ख्वाजा ने साल 2011 में टेस्ट और 2013 में वनडे में डेब्यू किया था. 87 टेस्ट की 157 पारियों में 43.39 की औसत से 16 शतक और 28 अर्धशतक लगाते हुए 6,206 रन बना चुके हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 232 है. वहीं 40 वनडे की 39 पारियों में 2 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 1,554 रन उनके नाम दर्ज हैं. 9 टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से 241 रन बना चुके हैं. ख्वाजा ने आखिरी वनडे 2019 और आखिरी टी20 मैच 2016 में खेला था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

7 बार टीम ने निकाला… उस्मान ख्वाजा के नाम दर्ज हैं 6 बड़े रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP