2025 की सबसे बड़ी हिट ‘धुरंधर’, लद्दाख में हुई टैक्स-फ्री, LG कविंदर गुप्ता का बड़ा फैसला

Share to your loved once


Last Updated:

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ अब तक 1136.75 करोड़ कमा चुकी है. लद्दाख के LG कविंदर गुप्ता ने फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित किया. फिल्म का कुछ हिस्सा लद्दाख में ही शूट हुआ था. LG कविंदर गुप्ता ने लद्दाख को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है.

2025 की सबसे बड़ी हिट 'धुरंधर', लद्दाख में हुई टैक्स-फ्री‘धुरंधर’ लद्दाख में हुई टैक्स-फ्री.
नई दिल्ली. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ रिलीज के बाद से रोज नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म में रनवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अक्षय खन्ना ने खूंखार गैंगस्टर रहमान दकैत का रोल निभा रहे हैं. फिल्म भारत में 886. 75 करोड़ की शानदार कारोबार कर चुकी है और दुनियाभर से 1136.75 का कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म के रिलीज होने के 28 दिनों के बाद लद्दाख में फिल्म को टैक्स-फ्री कर दिया है.

लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) कविंदर गुप्ता ने यूनियन टेरिटरी में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, लद्दाख को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. यह घोषणा न केवल फिल्म इंडस्ट्री को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से की गई है, बल्कि इससे लद्दाख में पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP