‘आप मुझे पानी दें, मैं आतंकवाद फैलाउंगा, ये नहीं चलेगा’, जयशंकर ने सिंधु समझौते पर की चोट, रोने लगा पाक‍िस्‍तान | foreign Minister S Jaishankar unmask pakistan indus water treaty chenab Dulhasti Stage 2 power project

Share to your loved once


Last Updated:

S Jaishankar Indus Water Treaty: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर से पाकिस्‍तान के साथ रिश्‍तों पर भारत का रुख स्‍पष्‍ट किया है. जयशंकर ने कहा कि आप हमसे पानी साझा करने का आग्रह करें और फिर हमारे ही देश में आतंकवाद फैलाएं, ये सब नहीं चलेगा. उन्‍होंने नाम लिए बगैर पाकिस्‍तान को बुरा पड़ोसी करार दिया.

आप मुझे पानी दें, मैं आतंकवाद फैलाउंगा, ये अब नहीं चलेगा - एस. जयशंकरविदेश मंत्री एस. जयशंकर को फिर धोया है. (फाइल फोटो/PTI)

S Jaishankar Indus Water Treaty: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिंधु जल समझौते के बहाने पाकिसतान को फिर से कायदे से धोया है. उन्‍होंने पाकिस्‍तान का नाम लिए बगैर कहा कि भारत के पास बुरे पड़ोसियों से खुद की रक्षा करने का पूरा अधिकार है. विदेश मंत्री ने साथ ही कहा कि आप हमसे पानी बांटने का आग्रह नहीं कर सकते हैं, वो भी तब जब आप (पाकिस्‍तान) हमारे यहां आतंकवाद फैला रहे हैं. वहीं, भारत ने जम्‍मू-कश्‍मीर में निलंबित सिंधु जल समझौते के तहत पाकिस्‍तान के हिस्‍से वाली चेनाब नदी पर नया पावर प्रोजेक्‍ट (दुलहस्‍ती स्‍टेज-II पावर प्रोजेक्‍ट) बनाने का फैसला किया है. पर्यावरण मंत्रालय की एक कमेटी ने इसके लिए अनुमति दे दी है. भारत के इस कदम से पाकिस्‍तान फिर से रोने लगा है. पड़ोसी देश ने कहा कि नई दिल्‍ली की ओर से चेनाब नदी पर पावर प्रोजेक्‍ट बनाने का ऐलान कर दिया गया, लेकिन हमें इसकी जानकारी तक नहीं दी गई. पहलगाम की बैसरन घाटी में नृशंस आतंकवादी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को सस्‍पेंड करने की घोषणा कर दी थी. पाकिस्‍तान ने भारत के इस फैसले के खिलाफ दुनियाभर में जाकर शिकवा-शिकायतें कीं, पर कुछ लाभ नहीं हुआ. भारत के नए कदम से इस्‍लामाबाद को मिर्ची लगी है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर पड़ोसी देश पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि भारत का एक ‘बुरा पड़ोसी’ है, जो लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है और ऐसे में भारत को अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया कैसी होगी, यह फैसला केवल नई दिल्ली करेगी, किसी बाहरी दबाव या नसीहत को स्वीकार नहीं किया जाएगा. शुक्रवार 2 जनवरी 2025 को IIT मद्रास में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि दुनिया में कई देशों के पड़ोसी मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन भारत की स्थिति इसलिए ज्यादा गंभीर है, क्योंकि उसके पड़ोस में एक ऐसा देश है जिसने आतंकवाद को सुनियोजित तरीके से अपनी नीति (State Policy) के रूप में अपनाया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई देश जानबूझकर, लगातार और बिना किसी पश्चाताप के आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा हक है और वह इस अधिकार का इस्तेमाल करेगा.

भारत ने चेनाब नदी पर दुहस्‍ती पावर प्रोजेक्‍ट स्‍टेज-2 बनाने पर कदम आगे बढ़ा दिया है.

‘रक्षा के लिए जो जरूरी होगा वह करेंगे’

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, ‘जब बात ऐसे बुरे पड़ोसी की हो जो आतंकवाद को जारी रखता है, तो भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है. हम अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेंगे.’ उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत यह स्वीकार नहीं कर सकता कि कोई देश एक तरफ पानी साझा करने की मांग करे और दूसरी तरफ भारत में आतंकवाद फैलाए. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की नीति और कार्रवाई पूरी तरह संप्रभु निर्णय हैं. उन्‍होंने कहा, ‘हम अपने अधिकार का कैसे इस्तेमाल करेंगे, यह हमारा फैसला है. कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं. हम अपनी सुरक्षा के लिए जो जरूरी होगा, वही करेंगे.’

जल बंटवारे पर दो टूक

एस. जयशंकर ने भारत-पाकिस्तान के बीच जल बंटवारे के समझौतों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समझौते अच्छे पड़ोसी संबंधों की बुनियाद पर टिके होते हैं. जयशंकर ने कहा कि भारत ने कई दशक पहले पानी साझा करने की व्यवस्था पर सहमति दी थी, लेकिन यह मानकर कि दोनों देशों के बीच न्यूनतम स्तर की सद्भावना और अच्छे संबंध होंगे. अगर दशकों तक आतंकवाद चलता रहे, तो अच्छे पड़ोसी होने की बात बेमानी हो जाती है. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई देश कहे कि आप हमारे साथ पानी साझा करें, लेकिन हम आपके खिलाफ आतंकवाद जारी रखेंगे, तो यह एक साथ संभव नहीं है. अच्छे पड़ोसी के बिना उसके लाभ नहीं मिल सकते.’ उनके इस बयान को सिंधु जल संधि जैसे समझौतों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है, जहां पाकिस्तान अक्सर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करता रहा है.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

homenation

आप मुझे पानी दें, मैं आतंकवाद फैलाउंगा, ये अब नहीं चलेगा – एस. जयशंकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP