सच्ची कहानियों पर बनीं 6 फिल्में, जो साल 2026 में काटेंगी गदर, 1 हो गई रिलीज, पांचवी मूवी का बेसब्री से है इंतजार
Last Updated:
बड़े पर्दे पर सिनेमा का असली मजा तब आता है, जब दिखाई जाने वाली कहानी हकीकत से जुड़ी हो. साल 2026 बॉलीवुड के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस साल एक या दो नहीं, बल्कि ऐसी 5 बड़ी फिल्में आ रही हैं, जो सच्ची घटनाओं और असली हीरो की जिंदगी पर आधारित हैं. इनमें से एक इक्कीस सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, जो दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. बाकी पांच फिल्में भी सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं.

नई दिल्ली. इस साल बॉक्स ऑफिस पर असली कहानियों और वीर नायकों का बोलबाला रहने वाला है. ऐसी कई बड़ी फिल्में कतार में हैं, जो सीधे हकीकत से जुड़ी हैं. इनमें से पहली फिल्म इक्कीस 1 जनवरी को रिलीज होकर अपना दम दिख रही है, जिसने 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की वीरता से सबको भावुक कर दिया. लेकिन अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है. आने वाले महीनों में ‘बॉर्डर 2’, ‘वीर मुरारबाजी’ और ‘पराशक्ति’ जैसी फिल्में इतिहास के पन्नों को फिर से जीवित करने आ रही हैं. यहां पर देखिए पूरी लिस्ट.

इक्कीस: श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन से प्रेरित है और इसमें 1971 के भारत-पाक युद्ध की कहानी को बयां किय गया है. सबसे खास बात यह है कि यह दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक युवा सैनिक ने खतरों के बीच अदम्य साहस दिखाया और जंग के मैदान में पाकिस्तानी सेना का डटकर सामना किया.

पराशक्ति: सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1960 के दशक के द्रविड़ आंदोलन और हिंदी विरोधी प्रदर्शनों की वैचारिक जड़ों से प्रेरित है. 14 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म में शिवकार्तिकेय, अथर्व मुरली और श्रीलीला लीड किरदारों में हैं. यह फिल्म उस दौर के राजनीतिक और सामाजिक बदलावों को पर्दे पर उतारेगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉर्डर 2: यह जेपी दत्ता की 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के युद्ध के सबसे ऐतिहासिक पड़ाव, लोंगेवाला की लड़ाई को एक बार फिर ताजा करेगी. यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे देशभक्ति का जज्बा दिखाएंगे.

वीर मुरारबाजी: छत्रपति शिवाजी महाराज के दौर की यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो महान मराठा योद्धा मुरारबाजी देशपांडे की बहादुरी और उनके फर्ज की कहानी कहती है. इतिहास और कहानियों से प्रेरित यह फिल्म उनके उस अटूट साहस को दिखाएगी, जिसने इतिहास के पन्नों में उनका नाम अमर कर दिया. यह फिल्म 19 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

बैटल ऑफ गलवान: सलमान खान की यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई उस हिंसक झड़प पर आधारित है, जिसने पूरे देश को हिला दिया था. इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे हथियारों के इस्तेमाल पर पाबंदी होने के बावजूद भारतीय जवानों ने ड़ाई की थी. सलमान खान की मूवी जून 2026 में रिलीज होने वाली है.

इलैयाराजा: यह फिल्म संगीत की दुनिया के दिग्गज इलैयाराजा की बायोपिक है. इसमें उनके संगीत के प्रति जीनियस होने और उनके आध्यात्मिक लगाव के सफर को दिखाया जाएगा. हालांकि, अभी इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह उनके असाधारण विरासत और जीवन के कई अनछुए पहलुओं को पर्दे पर लाने का वादा करती है.