Ravichandran Ashwin expresses anger T20 World cup: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टीम इंडिया के मैच कमजोर टीमों के साथ होने से कोई टी20 विश्व कप नहीं देखेगा.

Share to your loved once


Last Updated:

Ravichandran Ashwin on T20 WC: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत अगले महीने 7 फरवरी से हो रही है. लगभग सभी टीमों ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है, लेकिन इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने टी20 विश्व कप के लिए आईसीसी के प्लानिंग की आलोचना की है. खौस तौर से टूर्नामेंट में भारतीय टीम के मैचों को लेकर अश्विन ने अपनी नाराजगी जताई है.

कोई टी20 वर्ल्ड कप नहीं देखेगा... आईसीसी पर फूटा रविचंद्रन अश्विन का गुस्साआईसीसी की प्लानिंग से निराश हैं अश्विन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी निराशा जाहिर की है. ऐश की बात में अश्विन ने बताया कि कोई इस बार टी20 विश्व कप नहीं देखने जा रहा है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेगी, जिसे पांच ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप ए में हैं. इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स जैसी टीमें हैं.

अश्विन ने टी20 विश्व कप की प्लानिंग को लेकर कहा, “इस बार का टी20 विश्व कप कोई नहीं देखने जा रहा है. भारत-अमेरिका, भारत-नामीबिया जैसे मैच में आपको टूर्नामेंट से दूर कर देंगे. 1996, 1999 और 2003 विश्व कप में जब मैं स्कूल में था तो ये टूर्नामेंट में कितना खास होता था. हम शेड्यूल का कार्ड कलेक्ट करके रखते थे. क्योंकि टूर्नामेंट चार साल में एक बार आता था, लेकिन अब सब बदल गया है.”

क्या कमजोर टीमों के कारण टूर्नामेंट होगा बोरिंग

अश्विन ने साफ तौर पर कहा कि अगर भारतीय टीम का मैच अमेरिका और नामीबिया जैसी टीमों से होता है तो फैंस उसके लिए उतना एक्साइटेड नहीं होंगे. उन्होंने कहा, “अगर पहले राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी टीमों से होती तो शायद ये टूर्नामेंट का रोमांच शुरू में ही बिल्ड अप हो जाता, जैसे कि पहले हुआ करता था, क्योंकि सुपर-8 तक आते-आते इस बार चीजें सुस्त पड़ जाएगी.”

वनडे क्रिकेट पर अश्विन ने जताई चिंता

टी20 विश्व कप के अलावा अश्विन ने वनडे क्रिकेट पर भी चिंता जताई. अश्विन का मानना है कि साल 2027 वनडे विश्व कप के बाद शायद इस फॉर्मेट को लेकर आईसीसी को विचार करना होगा. क्योंकि क्रिकेट फैंस टी20 की तरफ शिफ्ट हो गए हैं. टेस्ट क्रिकेट को कुछ हद तक लोग पसंद करने लगे हैं, लेकिन नहीं पता इसकी संख्या कितनी है. हालांकि, असली चिंता वनडे क्रिकेट को लेकर है कि कहीं ये अपना अस्तित्व खो ना दें.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

कोई टी20 वर्ल्ड कप नहीं देखेगा… आईसीसी पर फूटा रविचंद्रन अश्विन का गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP