How to make Amla chutney at home: घर पर आसान तरीके से आंवला चटनी बनाने की रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Amla chutney recipe: सर्दियों में आंवला खूब मिलता है. विटामिन सी का मुख्य सोर्स आंवला शरीर के लिए बेहद ही पौष्टिक और हेल्दी माना गया है. यह इंफेक्शन समेत कई रोगों से आपको सुरक्षित रखने में कारगर है, क्योंकि इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. आप आंवले से झटपट आंवले की चटनी बना सकते हैं. इस चटनी को बच्चों को भी जरूर खिलाएं, वे हेल्दी रहेंगे. जानें, आंवले की चटनी बनाने की सिंपल सी रेसिपी.

Amla chutney recipe

आंवला सर्दियों में खूब मिलता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. विटामिन सी का ये मुख्य सोर्स है. साथ ही इसमें फॉस्फोरस, फाइबर, कैल्शियम, आयरन आदि भी मौजूद होते हैं. स्वाद में आंवला खट्टा और हल्का कसैला होता है. लोग आंवले से आंवले का मुरब्बा, आंवले की कैंडी, कच्चा आंवला खाने के साथ ही आंवले की चटनी भी बनाकर खाना पसंद करते हैं. ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है. बच्चों की आंखें, स्किन, बाल, इम्यूनिटी सभी मजबूत और हेल्दी रहें, तो आप ये पौष्टिक आंवले की चटनी जरूर खिलाएं.

आंवले की चटनी बनाने के लिए आपको जो सामग्री चाहिए, उसमें करी पत्ता- 1 गुच्छा, हरी ताजी धनिया पत्ती- एक मुट्ठी, लहसुन की 4 कलियां, आंवला 3, कद्दूकस किया हुआ नारियल आधा कप, हरी मिर्च 4,नमक-स्वादानुसार, इमली- छोटा टुकड़ा, पानी जरूरत के हिसाब से. तड़का लगाने के लिए 2 छोटे चम्मच तेल, 1 छोटा चम्मच सरसों तेल, 1 मुट्ठी करी पत्ता, 1 सूखी लाल मिर्च, 4 टीस्पून हींग पाउडर, राई थोड़ा लें.

सबसे पहले मिक्सर में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें. फिर इसमें हरी मिर्च, करी पत्ता, एक मुट्ठी धनिया, 4 लहसुन की कलियां डालकर अच्छे से पीस लें. उसके बाद इसमें 3 आंवला के टुकड़े डालें. स्वादानुसार नमक मिलाएं. फिर थोड़ा सा इमली डालें, थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से मुलायम पीस लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिर एक कटोरी में पीसी हुई चटनी निकालें, थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिलाएं ताकि वह ज्यादा गाढ़ी न हो. आखिर में एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें. उसमें राई, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर तड़का लगाएं. इसे चटनी में मिला दें. अब स्वादिष्ट आंवला चटनी तैयार है.

Amla chutney recipe

इस आंवले की चटनी को आप डोसा, इडली या रोटी के साथ खा सकते हैं. ये बेहद ही स्वादिष्ट लगती है. बच्चे भी एक इडली की बजाय 4-5 इडली इस चटनी के साथ खा जाएंगे. इस घर की बनी टेस्टी, हेल्दी आंवले की चटनी को आप हर दिन बनाकर खा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

How to make Amla chutney at home: घर पर आसान तरीके से आंवला चटनी बनाने की विधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP