आज का सिंह राशिफल 02 जनवरी 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेंगे नए अवसर, पार्टनर से बिगड़ सकता है रिश्ता, गुस्से पर रखें कंट्रोल

Share to your loved once


Last Updated:

Leo Horoscope Today, 02 January 2026:  सिंह राशि वालों को आज नए अवसर मिलेंगे और पुरानी समस्याएं सुलझ जाएंगी. रिश्तों के मामले में आज सिंह राशि वालों को संभलकर चलना होगा. कुंडली में केतु का लग्न में होना और सूर्य का मंगल के साथ भ्रमण करना पारिवारिक संबंधों में तनाव पैदा कर सकता है. अहंकार और जिद रिश्तों को बिगाड़ सकती है. 

Aaj Ka Singh Rashifal 02 January 2026; आज का सिंह राशिफल: शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में अनुकूल रहने वाला है. आज चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा है. खास बात यह है कि आज गुरु और चंद्रमा की युति लग्न में बन रही है, जो गजकेसरी योग के समान प्रभाव देने वाली मानी जा रही है. इस योग से व्यक्ति को मान-सम्मान, बुद्धि और अवसर प्राप्त होते हैं. हालांकि, दिनभर चिड़चिड़ापन और बेवजह गुस्सा परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए संयम रखना बेहद जरूरी होगा.

सिंह राशि का करियर और शिक्षा राशिफल
खरगोन जिले के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज मेहता के अनुसार नौकरीपेशा सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो गोचर में कर्म त्रिकोण बन रहा है, जिसका प्रभाव करियर पर पड़ सकता है. इस योग के कारण कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और मेहनत का सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे सकता है.

हालांकि, आज किसी बड़े फैसले या नई नौकरी से जुड़े निर्णय लेने से बचना चाहिए. ऑफिस में सहकर्मियों या अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. वहीं विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा माना जा रहा है. पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता बढ़ेगी. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन मेहनत करने के लिहाज से अनुकूल है. अभी किया गया प्रयास भविष्य में सफलता दिला सकता है.

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रूप से अनुकूल रह सकता है, लेकिन खानपान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. सिंह राशि की पित्त प्रकृति होती है, ऐसे में देर रात भोजन करने से परहेज करें. आज पित्त रोग से संबंधित तली-भुनी और ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन न करें. गुरु और चंद्रमा की युति जिस राशि में बन रही है, वहां पित्त दोष बढ़ने की संभावना रहती है. अगर सावधानी नहीं बरती गई तो पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं.

सिंह राशि का व्यापार और आर्थिक राशिफल
व्यापार से जुड़े सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है. खासकर सोना, चांदी, तांबा या अन्य धातुओं की खरीदी करना लाभकारी साबित हो सकता है. अन्य कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की संभावना है. आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है. आज बड़े लेन-देन से बचें और किसी को अधिक उधार पैसा या ऋण देने से परहेज करें, क्योंकि इससे नुकसान होने की आशंका बनी हुई है.

सिंह राशि की लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
रिश्तों के मामले में आज सिंह राशि वालों को संभलकर चलना होगा. कुंडली में केतु का लग्न में होना और सूर्य का मंगल के साथ भ्रमण करना पारिवारिक संबंधों में तनाव पैदा कर सकता है. अहंकार और जिद रिश्तों को बिगाड़ सकती है. अगर आप अपने स्वभाव में नरमी रखेंगे और हर बात को दिल पर लेने से बचेंगे, तो संबंधों में संतुलन बना रहेगा.

सिंह राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंकज मेहता के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. गुरु और चंद्रमा की युति के कारण लक्ष्मी और नारायण दोनों की आराधना विशेष फल दे सकती है. इससे पारिवारिक सुख, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होगी.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homeastro

आज का सिंह राशिफल: कार्यक्षेत्र में मिलेंगे नए अवसर, गुस्से पर रखें कंट्रोल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP