सर्दियों में मटर पुलाव का लें मजा, मास्टरशेफ ने बताए 3 तरीके, हर कोई करेगा तारीफ
Matar Pulao Recipe: इस सर्दी के मौसम में आनंद लेने के लिए यहां आपके लिए मटर पुलाव की 3 रेसिपी हैं, जिसे मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया है. जीरा मटर पुलाव जहां हमारी रोजमर्रा की मटर पुलाव रेसिपी है जिसे हम दाल या सब्जियों के साथ खाते हैं. वहीं, काजू पनीर मटर पुलाव खास मौकों के लिए है, जिसमें साबुत मसालों और केसर की खुशबू इसे और भी स्वादिष्ट बनाती है. और अमृतसरी वड़ी मटर पुलाव एक पौष्टिक वन पॉट मील है जिसे खाने के लिए दाल या सब्ज़ियों की जरूरत नहीं होती. इन सभी मटर पुलाव रेसिपी का स्वाद और रंग-रूप ही नहीं, बल्कि बनाने की तकनीक भी एक दूसरे से अलग है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।